तमिलनाडु समाचार

दिखाया गया है 33 चीज़े में से 1-10 ।
सेम्मोझी क्लासिकल लैंग्वेज पार्क जनता के लिए खुला, पौधों की जानकारी अब क्यूआर स्कैन पर
  • Post by Admin on Dec 11 2025

चेन्नई : तमिलनाडु के कोयंबटूर में तैयार सेम्मोझी क्लासिकल लैंग्वेज पार्क अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है। 208.50 करोड़ रुपये की लागत से 45 एकड़ क्षेत्र में विकसित यह विश्वस्तरीय पार्क तमिल भाषा की समृद्ध शास्त्रीय परंपरा और आधुनिक अनुभवों का अनोखा मेल पेश करता है। गांधीपुरम के ऐतिहासिक जेल ग्राउंड पर विकसित यह पार्क 25 नवंबर को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन द्वारा उद्घाटित कि   read more

साइक्लोन दित्वाह ने बढ़ाई मुश्किलें : लगातार बारिश से कई जिलों में अलर्ट, शिक्षा संस्थान बंद
  • Post by Admin on Dec 03 2025

चेन्नई : साइक्लोन ‘दित्वाह’ भले ही कमजोर होकर लो-प्रेशर सिस्टम में बदल गया हो, लेकिन इसका असर तमिलनाडु में लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं के रूप में अभी भी जारी है। राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से हो रही झमाझम बारिश ने सड़कें जलमग्न कर दी हैं और सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर, मनालुरपेट्टई और तिरुपलापंडल सहित कई जिलों में तेज   read more

तमिलनाडु : कमजोर पड़ा चक्रवात दित्वाह, तटीय इलाकों में भारी बारिश का खतरा टला
  • Post by Admin on Dec 01 2025

चेन्नई : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘दित्वाह’ अब डीप डिप्रेशन में बदल चुका है, जिससे तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश का खतरा काफी हद तक टल गया है। पहले जिन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी थी, वहां अब हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के मुताबिक चक्रवात तटों के समानांतर गुजरते हुए लगातार   read more

तमिलनाडु में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Post by Admin on Nov 12 2025

चेन्नई : तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राज्य के चार जिलों—तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम, थूथुकुडी और कन्याकुमारी—में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु के तटीय और पहाड़ी इलाकों में बारिश का मुख्य कारण बन रहा   read more

करूर हादसा : एक्टर विजय ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख देने का किया ऐलान
  • Post by Admin on Sep 28 2025

चेन्नई : तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को अभिनेता और टीवीके (तमिझग्गा वेत्रि कड़्गम) नेता विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ ने भारी त्रासदी का रूप ले लिया। इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दुर्घटना के बाद विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म '   read more

करूर भगदड़ में 38 लोगों की मौत, जांच के लिए आयोग का गठन
  • Post by Admin on Sep 28 2025

चेन्नई : तमिलनाडु के करूर में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान हुई भीषण भगदड़ में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे (5 लड़के व 5 बच्चियां) शामिल हैं। इस हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. वेंकटरमन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मौके पर स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कार   read more

चिदंबरम ने जीएसटी सुधारों को सराहा, बोले- जनता से वसूली के बाद सरकार ने मानी भूल
  • Post by Admin on Sep 04 2025

मदुरै : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए जीएसटी सुधारों का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अपनी गलती मानने और सुधार करने में पूरे आठ साल लग गए। गुरुवार को मदुरै एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में चिदंबरम ने कहा, “जब 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू हुआ था, तभी हमने कहा था कि इतने ज्यादा टैक   read more

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 में निहाल सरीन का धमाका, अर्जुन एरिगैसी को दी पहली हार
  • Post by Admin on Aug 11 2025

चेन्नई : चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 के चौथे राउंड में निहाल सरीन ने सनसनीखेज उलटफेर करते हुए हमवतन और अब तक अजेय रहे अर्जुन एरिगैसी को मात दे दी। यह निहाल की टूर्नामेंट में पहली जीत रही, जिसने खिताबी दौड़ में रोमांच भर दिया है। वहीं, जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विन्सेंट केमर ने डच स्टार अनीश गिरि से ड्रॉ खेलते हुए चार मैचों की अजेय लय कायम रखी और अंकतालिका में अपनी बढ़त बनाए रखी।   read more

भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी से मछुआरे नाराज, रामेश्वरम में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
  • Post by Admin on Aug 11 2025

चेन्नई : श्रीलंकाई नौसेना द्वारा सात भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु के रामेश्वरम में सोमवार से मछुआरा समुदाय ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इन मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद से इलाके में भारी रोष है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी एक दिन पहले उस समय हुई जब राम   read more

अर्चना शंकर नारायणन ने रचा इतिहास, फ्रीडाइविंग में बनाए 11 नेशनल रिकॉर्ड
  • Post by Admin on Aug 06 2025

चेन्नई : भारत की अग्रणी फ्रीडाइवर अर्चना शंकर नारायणन ने इंडोनेशिया में आयोजित मनाडो एपनिया प्रतियोगिता में दो नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया है। अब उनके नाम फ्रीडाइविंग के कुल 11 नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं, जो इस क्षेत्र में भारत की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान अर्चना ने कॉन्स्टेंट वेट (CWT) श्रेणी में 40 मीटर और कॉन्स्ट   read more