उत्तराखंड समाचार

दिखाया गया है 71 चीज़े में से 1-10 ।
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद
  • Post by Admin on Aug 04 2026

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा, भूस्खलन और जलभराव की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने आज चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पांच पर्वतीय जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें बाधित   read more

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का कहर, 850 श्रद्धालु फंसे, 91 सड़कें बंद
  • Post by Admin on Aug 01 2026

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। खराब मौसम और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग और धाम के आसपास करीब 850 श्रद्धालु विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। प्रशासन, एसडीआ   read more

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, वीडियो-रील बनाने पर रोक
  • Post by Admin on Apr 22 2026

रुद्रप्रयाग : विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए   read more

भोलेनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
  • Post by Admin on Apr 11 2026

देहरादून : भगवान शिव के पवित्र धाम केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग शनिवार शाम छह बजे से शुरू कर दी गई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक चरण में 22 अप्रैल स   read more

ऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी, युवक ने गंवाए 1.77 करोड़ रुपए
  • Post by Admin on Mar 11 2026

उत्तराखंड : ऑनलाइन गेमिंग और जल्दी मुनाफा कमाने के लालच में एक युवक द्वारा बड़ी रकम गंवाने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक 18 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में अपने किसान पिता के मुआवजे के करीब 1.77 करोड़ रुपए ठगों को ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में देहरादून स्थित साइबर अपराध थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी द   read more

गोवा अग्निकांड में उत्तराखंड के 5 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया गहरा दुख
  • Post by Admin on Dec 08 2025

देहरादून : गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें उत्तराखंड के 5 लोग भी शामिल हैं। इस दुखद समाचार से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम धामी ने पोस्ट में लिखा कि राज्य सरकार शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहायता देने के   read more

गरीबों के लिए खुशखबरी, 881 घरों के निर्माण को मिली मंजूरी
  • Post by Admin on Oct 18 2025

देहरादून : केंद्र की सरकार मोदी सरकार ने गरीबों को दिवाली से पहले एक बड़ी खुशखबरी दी है। उत्तराखंड के 16 निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना  2.0 के तहत 881 आवासों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति नई दिल्ली में हुई केंद्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक में मिली। जाने विकास विभाग सचिव ने क्या कहा  शहरी विकास विभाग के सचिव नितेश झा ने जानकारी देते ह   read more

चमोली आपदा : मलबे में 16 घंटे फंसा व्यक्ति जिंदा निकला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • Post by Admin on Sep 19 2025

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही के बीच राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। आपदा के बीच शुक्रवार को एक बड़ा चमत्कार देखने को मिला, जब 16 घंटे तक मलबे में दबे रहने के बाद एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाला गया। इसके अलावा, बीती रात मलबे में दबे एक घर से ग्रामीणों की मदद से एक महिला को भी सुरक्षित बचा लिया गया। आपदा प्रभावित कुंतरी और   read more

उत्तराखंड : चमोली में बादल फटने से 5 लोग लापता, छह घर ध्वस्त
  • Post by Admin on Sep 18 2025

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार देर रात मूसलाधार बारिश के चलते बादल फट गया। इस आपदा में छह मकान बह गए और कम से कम पांच लोग लापता हो गए हैं। घटनास्थल पर मलबे का ढेर जमा हो गया है, जिससे राहत और बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी और अन्य भारी मशीनरी लगाई गई है। अब तक   read more

देहरादून आपदा : पीएम मोदी और अमित शाह ने धामी को दी हर संभव मदद का भरोसा
  • Post by Admin on Sep 16 2025

नई दिल्ली/देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की और आपदा की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री धामी ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्   read more