आंध्र प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 21 चीज़े में से 1-10 ।
तिरुमला में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, रिलायंस फाउंडेशन ने सौंपीं 25 इलेक्ट्रिक बसें
  • Post by Admin on Sep 16 2026

तिरुमला : तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं के सफर को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 25 इलेक्ट्रिक बसें सौंपी हैं। इन बसों के संचालन के लिए अलग से इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई इ   read more

आसमान से होगी लगातार निगरानी, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग से भारत को मिली नई ताकत
  • Post by Admin on Sep 04 2026

श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 ने सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर सफल उड़ान भरी और EOS-05 को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया। इस मिशन के साथ भारत की अंतरिक्ष आधारित पृथ्वी निगरानी क्षमताओं को और मजबूती मिलने की उम्म   read more

तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार रुपए देगी सरकार, घटती आबादी को लेकर कदम
  • Post by Admin on May 16 2026

आंध्र प्रदेश: राज्य में घटती जनसंख्या दर को लेकर चिंतित आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। श्रीकाकुलम जिले के नरसनपेटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने इस योजना को   read more

इसरो का नया कीर्तिमान : ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट सफलतापूर्वक एलईओ में स्थापित
  • Post by Admin on Dec 24 2025

श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी-शार), श्रीहरिकोटा से बुधवार सुबह 8:54 बजे एलवीएम3-एम6 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया गया, जिसने अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) में सटीक रूप से स्थापित किया। इस मिशन के साथ एलवीएम3 र   read more

टी20 सीरीज : श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
  • Post by Admin on Dec 22 2025

विशाखापत्तनम : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। ऐसा पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने किसी टी20 पारी में दूसरे और तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। रविवार को श्रीलंकाई टीम ने भारत को जीत के लिए महज 122 रन का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 1   read more

आंध्र प्रदेश : तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौत, 23 से अधिक घायल
  • Post by Admin on Dec 12 2025

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तीर्थयात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा चिंतूर–नारेदुमिल्ली घाट रोड पर उस समय हुआ, जब ड्राइवर कथित तौर पर एक तीखे मोड़ पर बस का नियंत्रण खो बैठा। बस पहले   read more

माओवादियों पर कड़ा प्रहार : आंध्र प्रदेश मुठभेड़ में कुख्यात हिडमा समेत छह उग्रवादी ढेर
  • Post by Admin on Nov 18 2025

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा के घने जंगलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली। अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिली वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के कुख्यात शीर्ष कमांडर माडवी हिडमा समेत छह माओवादी मारे गए। हिडमा का मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बीते वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।   read more

श्रीकाकुलम मंदिर हादसा : सीएम नायडू ने जताया शोक, लापरवाह आयोजकों पर कार्यवाही के आदेश
  • Post by Admin on Nov 01 2025

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी उत्सव के दौरान हुई भगदड़ पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए और कहा कि जिम्मेदार आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा पूरी तरह टाला जा सकता था यदि आयोजक पुलिस   read more

आंध्र प्रदेश : ओएनजीसी पाइपलाइन से गैस रिसाव, आग लगने से गांव में मची दहशत
  • Post by Admin on Aug 22 2025

अमरावती : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शुक्रवार तड़के ओएनजीसी की गैस पाइपलाइन से रिसाव और आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना तल्लारेवु मंडल के दरयालटिप्पा गांव के पास समुद्र में हुई, जहां पाइपलाइन से अचानक तेज लपटें उठने लगीं। घबराए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ओए   read more

11वीं शताब्दी के इस मंदिर में प्रतिदिन बढ़ती है गणपति की प्रतिमा, जल में विराजमान हैं गौरी पुत्र
  • Post by Admin on Aug 19 2025

चित्तूर : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित कनिपकम श्री वरसिद्धि विनायक स्वामी मंदिर 11वीं शताब्दी की प्राचीन धरोहर है। यह मंदिर तिरुपति से 68 किलोमीटर और चित्तूर से मात्र 11 किलोमीटर दूर स्थित है। मंदिर न केवल अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके पीछे की अद्भुत पौराणिक कथा और चमत्कारिक मान्यताएं इसे विशेष बनाती हैं। मंदिर की कथा के अनुसार, प्राचीन समय में ती   read more