उत्तर प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 537 चीज़े में से 41-50 ।
क्रिसमस की खुशियों से जगमगाया जीआईएमएस कैंपस, छात्र और शिक्षक में उल्लास
  • Post by Admin on Dec 24 2025

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर उल्लासपूर्ण और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल था। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। क्रिसमस कैरोल्स, नृत्य और रचनात्मक   read more

नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, ब्लिंकिट पर लगा एक लाख का जुर्माना
  • Post by Admin on Dec 22 2025

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया जाता है। इसी क्रम में शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से लगातार जमीनी स्तर पर निरीक्षण, जनजागरूकता अभियान और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के   read more

बुलंदशहर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, एक सिपाही घायल
  • Post by Admin on Dec 21 2025

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान बदमाश जुबैर का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।   read more

शामली में सनसनी : पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया
  • Post by Admin on Dec 17 2025

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने तीनों के शव घर के आंगन में बने शौचालय के लिए खोदे गए करीब 9 फीट गहरे गड्ढे में दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी और ईंटों का फर्श बिछा दिया, ताकि किसी को शक न हो। महिला के ससुर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी   read more

मथुरा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान
  • Post by Admin on Dec 16 2025

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। घने कोहरे की वजह से सात बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष   read more

यूपी के मथुरा में कई वाहनों के आपस में टकराने से लगी आग, 4 की मौत
  • Post by Admin on Dec 16 2025

मथुरा : उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे में आठ बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और 25 घायल हो गए हैं।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर करीब चार बजे 127 माईल स्टोन पर आठ बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए, जिस कारण उसमें आग लग गई। इस हादस   read more

प्रयाग को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, महाकुंभ के बाद अब माघ मेला से ब्रांडिंग
  • Post by Admin on Dec 15 2025

प्रयागराज : पर्यटन के वैश्विक पटल पर उत्तर प्रदेश को प्रमुख स्थान पर स्थापित करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार सतत प्रयास कर रही है। योगी सरकार के प्रयास से ही यूपी में पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिली है।   यूनेस्को ने प्रयागराज महाकुंभ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थान दिया है। पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी को भी इसी के परिणाम के तौर पर द   read more

सात बार के सांसद पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • Post by Admin on Dec 14 2025

लखनऊ : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पार्टी ने अपना अध्यक्ष चुना है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने उनके नाम की घोषणा की।   हालांकि शनिवार को एकमात्र नामांकन होने की वजह से पहले ही उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई थी। आज राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि परिसर में उनके नाम की घोषणा क   read more

उत्तरप्रदेश में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश 
  • Post by Admin on Dec 10 2025

उत्तर प्रदेश : राज्य के उन्नाव जिले के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी सरकारी कार्यालय कार्यालय अध्यक्षों को भेजी गई है। डीएम कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग लखनऊ से 17 दिसंबर 2024 को जा   read more

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को भेंट किया आगरा का हस्तशिल्प शतरंज, कारीगरों में उत्साह
  • Post by Admin on Dec 07 2025

आगरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आगरा में तैयार मार्बल शतरंज का तोहफा दिया है। यह भेंट न केवल दोस्ती का प्रतीक है, बल्कि आगरा के हस्तशिल्प उद्योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने वाला कदम भी माना जा रहा है। आगरा में मार्बल और हस्तशिल्प का बड़ा व्यापार है, और इस उद्योग से जुड़े कारीगर इस भेंट से उत्साहित हैं। कारीगर उमर ने कहा कि प्रध   read more