मद्य निषेध की कार्यवाई में 30 लीटर अवैध शराब जब्त, 20 गिरफ्तार
- Post By Admin on Mar 18 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराबबंदी कानून के तहत व्यापक अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 30 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं।
पुलिस के अनुसार, हलसी थाना क्षेत्र के करोनमाचक निवासी सुलो चौधरी एवं नवीन कुमार को 15 लीटर अवैध चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। वहीं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप छापेमारी कर कुनाल कुमार को 15 लीटर अवैध शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि इस मामले में सुधांशु कुमार फरार बताया गया है।
इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों—हलसी चौक, रामगढ़ चौक, छोटी दरगाह, दाढ़ीशीर मोड़, गोड्डी एवं महरानी स्थान के समीप छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में 18 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जोगी यादव, निरंजन कुमार, रामाशीष यादव, प्रकाश यादव, विनय पासवान, विजय प्रजापति, सुबोध कुमार, मो. ओसीव, अर्पन कुमार, अभय कुमार, अरविंद राम (दूसरी बार), शंभू राम, कटिमन यादव, नितिश कुमार, मनीष कुमार, रिंकु कुमार, सुरेश साव एवं संतोष शर्मा शामिल हैं।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, कुछ आरोपी पहले भी शराब सेवन के मामले में पकड़े जा चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।