गोंडा समाचार
- Post by Admin on Mar 29 2022
गोण्डा : नगर पालिका परिषद का 26 करोड़ 40 लाख रुपये सर्विस टैक्स रेलवे विभाग दबाए बैठा है। 10 वर्ष बाद जागे नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस भेजकर रकम वसूली किए जाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद गोंडा का सरकारी विभागों पर बकाया धनराशि वसूली हो जाने के बाद नगर पालिका क्षेत्र में विकास की गंगा बह सकती हैं। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अकेले रेल विभाग सर्विस read more
- Post by Admin on Jan 22 2022
गोंडा: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता को लेकर उप जिलाधिकारी कर्नलगंज और पुलिस के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से 67 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इस धनराशि को कोषागार में जमा कराने के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। शुक्रवार की देर शाम उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज की संयुक्त टीम ने गोंडा-बहराइच की सीमा लखनऊ मार्ग पर चे read more
- Post by Admin on Jan 07 2022
गोण्डा : कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया था कि अब जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिसके साथ सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पैसा दिया। यह बात सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जिला अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जब कोरोना की पहली लहर व् read more
- Post by Admin on Dec 22 2021
गोण्डा: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को जिन्ना के समर्थन की बात जनता के बीच में आकर खुलेआम करनी चाहिए। उनके नाम पर वोट भी मांगना चाहिए। यह बात जन विश्वास यात्रा लेकर सदर विधानसभा पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं द्वारा यह कहा जाना कि मुलायम सिंह यादव व अखिलेश बहुत बड़े पुज read more
- Post by Admin on Dec 08 2021
गोण्डा: खरगूपुर थाना इलाके में बुधवार को गन्ने के खेत के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिला। शव के पास ही ई-रिक्शा भी खड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। खरगूपुर थाना के गांव इटहिया नबी जोत से थोड़ी दूर गन्ने के खेत के पास अज्ञात युवक का शव और ई-रिक्शा मिला। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हत्या कर युवक का शव यहां पर फेंका गया है read more
- Post by Admin on Dec 01 2021
गोंडा: भारत की राजनीति का बहुत तेजी से हिंदूकरण हुआ है। मेरा मानना है कि चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के फसल का उचित दाम इस पर चर्चा होनी चाहिए। इस पर लोगों को मन बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कभी हिंदू विरोधी मानी जाती थी। अब वह मंच से चंडी का पाठ करती हैं। हमारे राहुल भैया जनेऊ दिखाकर कश्मीरी पंडित बन अपने पुरखों को याद कर रहे हैं read more
- Post by Admin on Nov 20 2021
गोण्डा : आवास विहीन गरीबों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शनिवार को सभी विकास खण्डों के 05-05 समेत कुल 80 लाभार्थियों को आवास की चाभी गृह प्रवेश के रूप में प्रदान की गई। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित गृह प्रवेश चाभी वितरण एवं कार्यशाला में लाभार्थियों को चाभी प्रदान की और सरकार की विभिन्न योजनाओं क read more
- Post by Admin on Oct 30 2021
गोंडा: योगी सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने के उद्देश्य से लगातार तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। फिर भी विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते खाद एवं रसद विभाग के गोदाम से रात के अंधेरे में खाद्यान्न की कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मनकापुर के सरकारी खाद्य एवं रसद विभाग के ग read more
- Post by Admin on Oct 08 2021
गोंडा: कर्नलगंज के 280 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक व प्रसिद्ध रामलीला को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए परंपरागत रूप से बैरिकेटिंग एवं खंभे लगाने जाने के कार्य को प्रशासन व पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद 2 दिनों तक रामलीला चलने के बाद रामलीला कमेटी द्वारा रोक लगा दी गई है। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि शुक्रवार को प्रशासन व दूसरे पक्ष की बैठक होने के बाद रामलीला म read more
- Post by Admin on Oct 01 2021
गोण्डा: खरगूपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला निवासी ओमप्रकाश दैनिक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी कौशल्या (32) दो बेटियां जान्हवीं (04) और खुशूब (01) थी। श read more