मुजफ्फरपुर में शोक की लहर, अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के पुत्र सिद्धांत का असामयिक निधन

  • Post By Admin on Feb 20 2026
मुजफ्फरपुर में शोक की लहर, अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के पुत्र सिद्धांत का असामयिक निधन

मुजफ्फरपुर :ज़िला बार एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के ट्रेजर और अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के कनीय पुत्र सिद्धांत ओझा के असामयिक निधन से अधिवक्ता समाज और स्थानीय कानूनी समुदाय में शोक की लहर फैल गई है। इस दु:खद घटना पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ मुजफ्फरपुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि सिद्धांत ओझा का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा अधिवक्ता समाज परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर कई अधिवक्ता साथियों ने भी दुख प्रकट किया। शोक व्यक्त करने वालों में अशेश्वर राय, संतोष कुमार झा, कामरान, शिवनाथ साह, बिन्देश्वर चौधरी और अंजनी कुमार यादव सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। अधिवक्ता समुदाय ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।