एनीमिया मुक्त बिहार अभियान पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण, बबली कुमारी सम्मानित

  • Post By Admin on Mar 15 2026
एनीमिया मुक्त बिहार अभियान पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण, बबली कुमारी सम्मानित

पटना : एनीमिया मुक्त बिहार अभियान को लेकर पटना स्थित बीवीएसए ट्रेनिंग सेंटर में सहायक ट्रस्ट, महाराष्ट्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में इसके उन्मूलन के लिए प्रभावी पहल को मजबूत करना था।

तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया और एनीमिया से बचाव, जागरूकता अभियान तथा स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सोशल वर्कर फॉर वुमन एम्पावरमेंट संस्था की संयोजक बबली कुमारी को भी सर्वश्रेष्ठ ट्रेनर के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सहायक ट्रस्ट के ट्रेनर प्रमोद शिंदे और राहुल कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को एनीमिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं और इसके रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।