उत्तर प्रदेश समाचार
- Post by Admin on Aug 11 2026
सीतापुर : फर्जी पहचान बनाकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने, उनसे विवाह करने और करोड़ों रुपए व कीमती गहनों की ठगी करने के आरोपों से घिरे अनुज त्रिवेदी के खिलाफ नए खुलासे सामने आए हैं। कथित तौर पर 25 महिलाओं से शादी कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ अब चार पीड़ित महिलाएं सीतापुर पहुंचीं और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के à read more
- Post by Admin on Aug 08 2026
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव में एक युवक पर अपनी सास की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा है। घटना का खुलासा तब हुआ जब राख हटाने पर जली हुई हड्डियां और चूड़ी के अवशेष मिले। पुलिस के अनुसार जिठनिया गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र नत्थू read more
- Post by Admin on Aug 08 2026
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश कà read more
- Post by Admin on Aug 07 2026
गाजियाबाद : सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसके तहत एक्सप्रेसवे की एक मुख्य लेन को पूरी तरह कांवड़ियों की आवाजाही के लिए आरक्षित कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार मेरठ-गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन का एक हिस्सा केवल read more
- Post by Admin on Aug 07 2026
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान को और सख्त करते हुए गैर-डेयरी यानी एनालॉग पनीर पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने इस संबंध में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को औपचारिक प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव का उद्देश्य होटलों, रेस्टोरेंटों, बैंक्वेट हॉलों और स्ट्रॠread more
- Post by Admin on Aug 05 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई तेज बारिश ने नगर निगम की नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर का प्रमुख किला मोहम्मदी ड्रेन कचरे और गाद से जाम होकर ओवरफ्लो हो गया, जिससे आशियाना एलडीए कॉलोनी समेत कई इलाकों में भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई और कई लोग घंटों तक अपने घरों में read more
- Post by Admin on Aug 05 2026
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर के नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार सेकेंड में लोकसभा सचिवालय में निदेशक पद पर कार्यरत 40 वर्षीय अधिकारी अपने आवास पर मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से 10 पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में नà read more
- Post by Admin on Aug 04 2026
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली-एनसीआर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले लगभग 64 किलोमीटर लंबे नमो भारत (RRTS) रैपिड रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है। करीब ₹19,390 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने के साथ-साथ लाखों यात्रियों के सफर को आसान à read more
- Post by Admin on Aug 04 2026
लखनऊ: सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य कांवड़ यात्रा में शामिल लाखों श् read more
- Post by Admin on Aug 04 2026
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में स्थित चिप निर्माण करने वाली ILGIM कंपनी में लगी भीषण आग पर काबू पाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने में जुटी दमकल टीम पर अचानक फैक्ट्री की दीवार और लोहे की भारी बीम गिर गई, जिससे दो दमकल कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य फायरकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग की कई टीमें आग बुझाने में लगी हुई थीं। इसी दौरान अचानक फैक्ट्र read more