अश्लील कंटेंट पर केंद्र की बड़ी कार्यवाई, 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म भारत में ब्लॉक

  • Post By Admin on Feb 26 2026
अश्लील कंटेंट पर केंद्र की बड़ी कार्यवाई, 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म भारत में ब्लॉक

नई दिल्ली : डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भारत में ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम 2021 के तहत यह कार्रवाई की है। जिन प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें MoodX VIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार इन प्लेटफॉर्म्स और उनसे जुड़ी वेबसाइट्स एवं मोबाइल एप्स के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि ये मंच नियमों का उल्लंघन करते हुए बोल्ड और अश्लील सामग्री का प्रसारण कर रहे थे, जिससे सामाजिक मर्यादा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट पर अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री पर अंकुश लगाना उसकी प्राथमिकता है। आईटी नियम 2021 के तहत डिजिटल कंटेंट प्रदाताओं को स्पष्ट दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

इस कार्रवाई को डिजिटल स्पेस में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।