बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,800 चीज़े में से 881-890 ।
जनसेवा को समर्पित लक्ष्मण साव का निधन, भाकपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Jul 15 2026

लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद, लखीसराय ने जिले के चर्चित समाजसेवी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण साव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को लखीसराय के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। भाकपा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि लक्ष्मण साव अपने सरल, सौम्य, हंसमुख व   read more

चंद्रलोक चौक की जर्जर सड़क पर बारिश बनी मुसीबत, स्थानीयों ने उठाई मरम्मत की मांग
  • Post by Admin on Jul 15 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के कलमबाग रोड स्थित चंद्रलोक चौक की बदहाल सड़क स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी   read more

बिहार के चार शहरों में मेट्रो परियोजना अधर में, कैबिनेट की मंजूरी के दो साल बाद भी काम शुरू नहीं
  • Post by Admin on Jul 15 2026

पटना : बिहार के चार प्रमुख शहरों—मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गयाजी और दरभंगा में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना अब भी कागजों तक सीमित है। जून 2024 में राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बावजूद करीब दो वर्ष बाद भी परियोजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे इन शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीदें फिलहाल अधर में नजर आ रही हैं। राज्य सरकार ने परियोजना को आगे बढ़ा   read more

17 वर्षों की सेवा के बाद स्थायीकरण की मांग तेज, तालीमी मरकज़ और टोला सेवकों पर सरकार से बड़े फैसले की उम्मीद
  • Post by Admin on Jul 14 2026

पटना: बिहार सरकार द्वारा तालीमी मरकज़ और टोला सेवकों की सेवा शर्तों एवं भविष्य को लेकर की जा रही समीक्षा का ऑल इंडिया तंजीम-ए-इंसाफ ने स्वागत किया है। संगठन के बिहार उप महासचिव गुलाम सरवर आज़ाद ने कहा कि अब केवल समीक्षा और बैठकों तक सीमित रहने के बजाय सरकार को इन कर्मियों के हित में ठोस एवं ऐतिहासिक निर्णय लेने की आवश्यकता है। गुलाम सरवर आज़ाद ने कहा कि तालीमी मरकज़ और टो   read more

लोक जीवन और जनसंवेदना के सशक्त कवि थे महाकवि राकेश : डॉ. संजय पंकज
  • Post by Admin on Jul 14 2026

मुजफ्फरपुर: आमगोला स्थित शुभानंदी सभागार में महाकवि राकेश स्मृति समिति और नवसंचेतन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर छायावाद के अग्रणी कवि महाकवि राम इकबाल सिंह 'राकेश' की जयंती पर स्मृति पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और कवियों ने महाकवि राकेश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें लोक जीवन, जनसंवेदना और भारत   read more

राजकीय डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिले में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने हलसी और रामगढ़ चौक स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उ   read more

खो-खो नाइट टूर्नामेंट में सूरजगढ़ा और टोलरपुर का दमदार प्रदर्शन
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : टोलरपुर टैलेंट क्लब, मुस्तफापुर के तत्वावधान में टोलरपुर मैदान में आयोजित खो-खो नाइट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला सोमवार देर रात संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बालिका और बालक दोनों वर्गों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में सूरजगढ़ा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टोलरपुर को 4-2 अंकों से परा   read more

लखीसराय में शराब माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, सात आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 13 जुलाई को उत्पाद थाना पुलिस और संबंधित थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान शराब की बिक्री और सेवन के मामलों में सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, चुलाई शराब और जावा महुआ घोल भी बरामद किया गया। पुलिस के अनु   read more

बाल श्रम पर प्रशासन का सख्त एक्शन, तीन बच्चों को कराया गया मुक्त
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर "नया सवेरा अभियान-3.0" के तहत जिले में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। श्रम अधीक्षक कार्यालय की टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। सभी बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम बताई गई है। अभियान के दौरान लखीसराय प्रखंड स्थित रामवरण राय फ्रूट एंड वेजिटेबल सेंटर (पचना रोड) तथा बा   read more

13 अगस्त तक 4,576 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, प्रशासन ने तेज किए प्रयास
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिले में नए राशन कार्ड निर्माण अभियान को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को सभी प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों तथा जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आयोजित की गई। लखीसराय, पिपरिया, बड़हिया, रामगढ़ चौक एवं हलसी प्रखंड के पीडीएस विक्रेताओं की   read more