बिहार समाचार
- Post by Admin on Dec 05 2024
मुजफ्फरपुर : बिहार गृह रक्षा वाहिनी के मुजफ्फरपुर प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को दशम जत्था का पारण परेड संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 29 नवनामांकित गृह रक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिनमें 3 महिला और 26 पुरुष शामिल हैं। प्रशिक्षण प्राप्त गृह रक्षक औरंगाबाद (05 नवनामांकित), मुंगेर (16 नवनामांकित) , बेगूसराय (03 नवनामांकित) और नालंदा (05 नवनामांकित) जिलों से हैं। प्रठread more
- Post by Admin on Dec 05 2024
मुजफ्फरपुर : जिले से एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी मामले का खुलासा हुआ है। एक पीड़ित युवक ने मानवाधिकार आयोग में याचिका दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भेजा गया। जहां उसे तस्करों के हाथों बेचा गया। पीड़ित युवक पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मोहम्मद इमरान ने यह मामला मानवाधिà read more
- Post by Admin on Dec 05 2024
मुजफ्फरपुर : बुधवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव के समीप एनएच 77 पर एक दर्दनाक घटना घटित हुई। जब एक बालू लोड ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित अजय पासवान के मकान पर पलट गया। इस घटना में मकान के आगे का एस्बेस्टस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मकान के अंदर बैठी एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल महिला की पहचान 70 वर्षीय शारदा देवी के रूप में की गई है। वह घर के अंà read more
- Post by Admin on Dec 05 2024
मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर के द्वारा बुधवार को पताही स्थित शुभंकरपुर गाँव में मछली फार्मिंग की शुरुआत की गई। इस परियोजना के तहत बचवा और रोहू मछलियों का बीज डाला गया। यह पहल स्थानीय मछुआरों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए क्लब ने गाँव के मछुआरों को कंबल भी वितरित किए। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की à read more
- Post by Admin on Dec 05 2024
पटना : केंद्रीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा के चेयरमैन और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दीकी ने पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा और कब्रिस्तान की घेराबंदी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। read more
- Post by Admin on Dec 05 2024
लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित जिला नियोजन कार्यालय में बुधवार को स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य निजी प्रतिष्ठानों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना था। फ्रीडम एम्पलाई एबिलिटी अकैडमी द्वारा आयोजित इस जॉब कैंप में कुल 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और साक्षात्कार प्रक्रिया से à read more
- Post by Admin on Dec 05 2024
लखीसराय : बुधवार को समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 को सफलतापूर्वक आयोजित करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार द्वारा मंच संचालन से हुई। इस दौरान राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 हेतु गठ read more
- Post by Admin on Dec 05 2024
लखीसराय : जिले में अपार आईडी निर्माण कार्य में हो रही शिथिलता पर राज्य मुख्यालय ने गंभीर चिंता जताई है और इसे तेजी से पूरा करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने शिथिलता को लेकर खेद जताया है और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं बीपीएम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद राज्य परियोजना शिक्षा परिषद ने 9 और 10 दिसम्बर को एक विशेष मेगा अपार read more
- Post by Admin on Dec 05 2024
लखीसराय : जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर एक विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान बालू घाटों से अवैध खनन और परिवहन की बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। जांच अभियान के तहत जिले के पूर्वी दिशा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सूर्यगढ़ा मेदनी चौकी के बीच पहलवान चौक और पश्चिम दिशा की ओर जानॠread more
- Post by Admin on Dec 05 2024
लखीसराय : जिले में उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करी और शराबी के खिलाफ मंगलवार शाम से बुधवार तक अभियान चलाया। इस दौरान दो महुआ शराब तस्करों और एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानुचक और हलसी थाना क्षेत्र के कंचनपुर में छापेमारी की। मानुचक में 11.750 लीटर महुआ शराब के साथ स्वर्गीय भोला महतो à read more