होमियोपैथिक फिजिशियन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने देशभर के डॉक्टरों को दी बधाई
- Post By Admin on Jul 01 2024
.jpg)
मुजफ्फरपुर : भारतीय चित्सक दिवस के अवसर पर होमियोपैथिक फिजिशियन डॉ. अरुण कुमार सिंह (क्रॉनिक डिजीस एंड किडनी स्टोन स्पेशलिस्ट) ने देशभर के डॉक्टरों को बधाई दी है। डॉक्टरों के सेवाभाव और उनकी कर्तव्यनिष्ठा के जज्बे को सलाम किया है।
उन्होंने कहा कि संसार के किसी भी कोने में जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो उस व्यक्ति के लिए डॉक्टर एक आशा की किरण के समान होता है जो रोगी को पीड़ामुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। डॉक्टर्स का सम्मान करने और उनके महत्व को दर्शाने के उद्देश्य से हर वर्ष देशभर में 1 जुलाई के दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।
यह दिन डॉक्टर्स की अनमोल सेवाओं को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इसके इतिहास पर प्रकाश डालें तो आप जानेंगे कि डॉक्टर्स डे सबसे पहले वर्ष 1991 में मनाया गया था। यह दिन बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बीसी रॉय के सम्मान में मनाया गया था। बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ एक सम्मानित डॉक्टर भी थे। उनके योगदान के लिए उन्हें 4 फरवरी, 1961 को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
उन्होंने सभी देशवासी को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं और सबसे अनुरोध किया कि सब लोग स्वस्थ रहें, योग अभ्यास करें और अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने एक उद्धरण के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया कि "धन चला गया, कुछ भी नहीं गया, लेकिन स्वास्थ्य चला गया तो हर चीज चली गई।"