बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,785 चीज़े में से 491-500 ।
सूचना देने में देरी पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से बिहार सूचना आयोग ने मांगा जवाब
  • Post by Admin on Aug 12 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत समय पर सूचना उपलब्ध नहीं कराने के मामले में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्कालीन लोक सूचना पदाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। आयोग ने यह भी पूछा है कि सूचना देने में विलंब के कारण आवेदक को हुई कथित आर्थिक क्षति के लिए क्षतिपूर्ति की राशि क्यों नहीं वसूली जाए तथा सूचना का अध   read more

लखीसराय में शिक्षा सुधार की नई पहल, 10 स्कूलों में शुरू होगी विशेष पायलट योजना
  • Post by Admin on Aug 12 2026

लखीसराय : लखीसराय में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना की जिला कार्यकारिणी एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की।   read more

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लखीसराय की पंचायतों में निकली तिरंगा यात्रा
  • Post by Admin on Aug 12 2026

लखीसराय : भारत सरकार के “हर घर तिरंगा-2026” अभियान के तहत जिला प्रशासन लखीसराय के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में बुधवार को तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झंडा वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहर   read more

लखीसराय के दूरस्थ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने की पहल, चार डार्क स्पॉट चिह्नित
  • Post by Admin on Aug 12 2026

लखीसराय : जिले के दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने तथा डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या तथा नए मोबाइल टावरों की स्थापना को   read more

देशभक्ति के रंग में रंगा खुदीराम बोस स्टेडियम, सीआरपीएफ बैंड ने बांधा समां
  • Post by Admin on Aug 12 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में बुधवार को सीआरपीएफ बैंड डिसप्ले कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उप कमा   read more

एलएस कॉलेज की लाइब्रेरी बनेगी हाईटेक: प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने दिया डिजिटल ज्ञान केंद्र बनाने का मंत्र
  • Post by Admin on Aug 12 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा 134वां राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस (डॉ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती) के अवसर पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। 'पुस्तकालय के विकास में डॉ. एस.आर. रंगनाथन का योगदान: कोलन वर्गीकरण का विशेष संदर्भ' विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की। संगोष्ठी को संब   read more

​ज्ञान विस्तार का माध्यम हैं पुस्तकें: आरडीएस कॉलेज में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर जुटे विद्वान
  • Post by Admin on Aug 12 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रम बी.लिस. (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान) अनुभाग द्वारा 134वां राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने की,   read more

बीआरए बिहार विवि में दूसरे दिन भी आधा घंटा ठप रहा काम, विधेयक वापसी की मांग
  • Post by Admin on Aug 12 2026

मुजफ्फरपुर : राज्य सरकार द्वारा लाए जा रहे 'विश्वविद्यालय अधिनियम-2026' को लेकर बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में असंतोष की लहर तेज हो गई है। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करने के आरोपों के बीच 'बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा' के आह्वान पर बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर) में विर   read more

​आरडीएम कॉलेज में शिक्षक-छात्र संवाद आयोजित, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज
  • Post by Admin on Aug 12 2026

मुजफ्फरपुर : आरडीएम, गायघाट में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के योगदान के उपरांत आज पहली बार विद्यार्थियों की उपस्थिति में 'शिक्षक–छात्र संवाद' का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना तथा एक सकारात्मक अध्ययन माहौल का निर्माण करना रहा। संवाद सत्र के दौरान नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों ने अपने आवंटित विषय   read more

लखीसराय में उर्वरक उपलब्धता एवं कृषि योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
  • Post by Admin on Aug 12 2026

लखीसराय : संयुक्त निदेशक (शस्य), मुंगेर प्रमंडल की अध्यक्षता में आज लखीसराय जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता, पारदर्शी वितरण और किसानों को सरकारी निर्धारित दर पर सुलभ आपूर्ति सुनिश्चित करने पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। संयुक्त निदेशक (श   read more