बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,692 चीज़े में से 3,891-3,900 ।
निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक
  • Post by Admin on Nov 29 2024

दरभंगा : दरभंगा के प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनमें 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों के नाम जोड़ने, लिंगानुपात में सुधार और 80 वर्ष से अधिक आयु   read more

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे चरण के पैक्स चुनाव का आज होगा मतदान, सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी
  • Post by Admin on Nov 29 2024

मुज़फ्फरपुर : जिले के मड़वन, सरैया, पारू और कुढ़नी प्रखंडों में आज तीसरे चरण के पैक्स चुनाव के लिए मतदान होगा। यह मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। चुनाव के दौरान 275 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतदान कर्मियों को गुरुवार को संबंधित प्रखंड मुख्यालय से मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिल   read more

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई आयोजित
  • Post by Admin on Nov 29 2024

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने की। इस बैठक में हाजीपुर नगर स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों और अन्य संस्थानों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा, “हमारे कार्यों मे   read more

भागलपुर में गंगा नदी पर नए रेल पुल के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित
  • Post by Admin on Nov 29 2024

हाजीपुर : बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर एक नए रेल पुल के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह निर्माण विक्रमशिला-कटरिया नई लाइन परियोजना के तहत किया जाएगा। इस परियोजना के तहत विक्रमशिला और कटरिया स्टेशनों के बीच गंगा नदी पर 2.44 किलोमीटर लंबा डबल लाइन वाला एक नया रेल पुल बनाया जाएगा। विक्रमशिला-कटरिया नई लाइन परियोजना के तहत इस पुल के निर्माण के लिए निवि   read more

अनामांकित और छीजित बच्चों की पहचान के लिए सर्वे शुरू
  • Post by Admin on Nov 29 2024

लखीसराय : जिले में अनामांकित और छीजित बच्चों की पहचान के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत घर-घर सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। गुरुवार को जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय सभागार में मास्टर ट्रेनरों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सर्वे के माध्यम से 6 से 14 वर्ष के स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उनका उम्र के अनुसार कक्षाओं   read more

दानापुर से पुणे के लिए 12 दिसंबर तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन
  • Post by Admin on Nov 29 2024

हाजीपुर : यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे विभाग ने दानापुर से पुणे के लिए 12 दिसंबर 2024 तक प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01481 और 01482 के तहत दानापुर और पुणे के बीच चलेंगी। पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01481), पुणे से प्रतिदिन 19.55 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन स   read more

बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने के लिए हुई प्रमंडल स्तरीय बैठक
  • Post by Admin on Nov 29 2024

मुज़फ्फरपुर : बिहार सरकार राज्य की दीर्घकालिक विकास यात्रा को एक सुविचारित दिशा देने के उद्देश्य से “बिहार विजन डाक्यूमेंट 2047” का निर्माण कर रही है। इस दस्तावेज़ का उद्देश्य न केवल बिहार की मौजूदा चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करना है, बल्कि राज्य को आने वाले 25 वर्षों में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए आवश्यक रणनीतियाँ और नीतियाँ तैयार करना है।  इस   read more

माय मुद्रा की नई शाखा का उद्घाटन, आम लोगों के लिए वित्तीय सेवाएं एक ही छत के नीचे
  • Post by Admin on Nov 29 2024

मुजफ्फरपुर : शहरवासियों का लंबे समय से इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि माय मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड की नई शाखा का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। यह शाखा पंकज मार्केट रोड, जी. डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल के ठीक पीछे स्थित है। उद्घाटन समारोह में नगर विधायक विजयेंद्र चौधरी और राजद नेत्री ऋतु जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर वार्ड पार्षद पूनम देवी, पार्ष   read more

गंगा बेसिन समस्या और समाधान पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श का शुभारंभ
  • Post by Admin on Nov 29 2024

मुजफ्फरपुर : गुरुवार को गंगा बेसिन समस्या और समाधान को लेकर तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श का शुभारंभ मिठनपुरा स्थित चंद्रशेखर भवन में हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। संवाद का संचालन भागलपुर के उदय द्वारा किया गया। जबकि स्वागताध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और पूर्व सांसद अली अनवर ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का व   read more

रामदयालु स्मृति दिवस पर शिक्षण और संघर्ष के महान प्रतीक रामदयालु बाबू को दी गई श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 29 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु बाबू स्मृति दिवस के अवसर पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को एक विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. अरुण कुमार सिंह ने रामदयालु बाबू के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने रामदयालु बाबू के जीवन के विविध पहलुओं पर चर्चा की और   read more