वरिष्ठजनों के अनुभवों से निरंतर मिलती सीख : रंजन कुमार
- Post By Admin on Apr 11 2025

भाजपा स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान का सिलसिला जारी
मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसमें वे जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका सम्मान कर रहे हैं और उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में रंजन कुमार ने आज वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विष्णुकांत झा से उनके आवास पर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया और मिठाई खिलाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। रंजन कुमार ने बताया कि भाजपा की आज की मजबूती में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका अतुलनीय रही है और पार्टी उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती।
उन्होंने कहा— “वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलना और उनके अनुभवों को सुनना हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही हमें निरंतर प्रेरित करता है।” आज इस अभियान के तहत जिन वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया, उनमें पुरुषोत्तम पोद्दार, लाल बाबू अग्रहरि, भगवान लाल सहनी, मनोरंजन शाही, श्याम सुंदर भीमसेरिया, सुरेश पोद्दार, दीपक पोद्दार, अनिल कुमार सिन्हा और भगवान लाल महतो प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस मौके पर निवर्तमान जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला मंत्री धनंजय झा, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी व केंद्रीय मंत्री पीआरओ आशीष श्रीवास्तव, कार्यसमिति सदस्य दिवाकर झा, पूर्व जिला मंत्री संतोष साहेब, युवा मोर्चा मंत्री आदित्य कश्यप सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में नितेश कुमार चंदन की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस सम्मान अभियान ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है।