बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,280 चीज़े में से 2,801-2,810 ।
समस्तीपुर जंक्शन से सात बाल मजदूर कराए गए मुक्त, दलाल फरार
  • Post by Admin on Dec 30 2024

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) और सामाजिक संस्था प्रयास के संयुक्त प्रयास से सात बच्चों को बाल मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जाने से पहले ही मुक्त करा लिया गया। ये बच्चे मधेपुरा और सहरसा जिलों से थे। उनकी उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। उन्हें पंजाब में आलू खोदने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस और संस्था के अधिकारियों द्वारा किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन क   read more

तेतरिया मध्य विद्यालय की यात्रा मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं : डॉ. सतीश कुमार साथी
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मोतिहारी : राजकीय मध्य विद्यालय, तेतरिया के प्रांगण में आयोजित रचनात्मक दिवस के अवसर पर राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर के शिक्षक, साहित्यकार और राज्य स्तरीय उद्घोषक डॉ. सतीश कुमार साथी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया। विद्यालय परिसर में प्रवेश करते ही छात्राओं ने तिलक, चंदन, आरती और   read more

लोक गायिका देवी को धमकी पर कला जगत में आक्रोश, गांधी विचारधारा पर बताया हमला
  • Post by Admin on Dec 30 2024

पटना : महात्मा गांधी के भजन 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान' गाने पर उपजे विवाद ने बिहार के कला और साहित्य जगत में भारी रोष पैदा कर दिया है। पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में लोक गायिका देवी को भजन गाने से रोकने, धमकी देने और माफी मांगने पर मजबूर किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की जा रही है। 'साझा संस्कृति साझी विरासत मंच' के संयोजक और 'सद्भावना मं   read more

महान शिक्षाविद और समाजसेवी आचार्य कुणाल किशोर के निधन पर बिहार में शोक की लहर
  • Post by Admin on Dec 29 2024

पटना : प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त और भारतीय सनातन संस्कृति के महान संवाहक आचार्य कुणाल किशोर के निधन की खबर से पूरा बिहार शोकाकुल है। भारतीय पुलिस सेवा के ख्यातिलब्ध अधिकारी और महावीर मंदिर, पटना के न्यासी के रूप में उन्होंने जो योगदान दिया, वह सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन को बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। आचार्य कुणाल किशोर ने अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा, शिक्   read more

तेज-तर्रार अधिकारी सुशील कुमार ने थामी मुजफ्फरपुर वरीय पुलिस अधीक्षक की कमान
  • Post by Admin on Dec 28 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के पदोन्नति के बाद यहां की कमान अब सुशील कुमार को सौंप दी गई है। सुशील कुमार अपने बेहतरीन कार्यशैली को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं । हाल ही में पटना में मद्य निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें उत्कृष्ट कार्य के उपलक्ष्य में मद्य निषेध पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी 2023 में गैलेंट्री अवा   read more

उत्पाद विभाग ने किया 500 लीटर शराब सहित 2 वाहन जब्त
  • Post by Admin on Dec 28 2024

मोतिहारी : जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब और शराब की तस्करी में संलिप्त वाहनों को जब्त किया। कोटवा में उत्पाद विभाग की टीम ने ए. एस. आई पिंकी कुमारी और ए. एस. आई पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। इस दौरान एक बाइक और 5 फ्रूटी की बोतलें जब्त की गईं। पुलिस टीम ने बताया कि ये फ्रूटी शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही थी। वहीं   read more

35,000 रुपये का इनामी अपराधी 320 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 28 2024

मोतिहारी : उत्पाद पुलिस की टीम ने बीते शुक्रवार को 35,000 रुपये का इनामी अपराधी सकीम सपगाराहा थाना क्षेत्र चिरैया निवासी खोबारी राय उर्फ जितेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी चिरैया थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान की गई। उत्पाद पुलिस के निरीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इस छापेमारी में आरोपी के पास से 320 बोतल शराब और एक बाइक भी बरामद   read more

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न दलों ने व्यक्त की श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Dec 28 2024

हाजीपुर : भारत के महान अर्थशास्त्री और गरीबों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें शत-शत नमन किया। राजद, कांग्रेस, सीपीआई (माले) और अन्य दलों के नेताओं ने डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके असमय निधन पर शोक व्यक्त किया। राजद के जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि “प्रख्यात अर्थ   read more

दरभंगा जिला स्थापना दिवस 2025 का आयोजन हुआ स्थगित
  • Post by Admin on Dec 28 2024

दरभंगा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण दरभंगा जिले में 31 दिसम्बर 2024 और 01 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्थापना दिवस 2025 के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव, बिहार के पत्र के बाद यह निर्णय लिया गया है। पत्र में कहा गया था कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 26 दिसम्बर 2024 से 01 जनवरी 2   read more

अफरोज खत्री की पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च आयोजित, न्याय की मांग
  • Post by Admin on Dec 28 2024

मुजफ्फरपुर : अफरोज खत्री की पहली पुण्यतिथि पर बीते शुक्रवार मुजफ्फरपुर में युवा संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला। पानीटंकी चौक से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च शहीद जुब्बा सहनी पार्क के स्मारक स्थल मीठनपुरा तक गया, जहां यह शोक सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर सूरज कुमार सिंह ने अफरोज खत्री की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की। शोक स   read more