बिहार समाचार
- Post by Admin on Jan 15 2026
लखीसराय : रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड से जुड़े विकासात्मक, प्रशासनिक और जनहित से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक से पूर्व प्रखंड वठread more
- Post by Admin on Jan 15 2026
लखीसराय : जिले के पुरानी बाजार स्थित उप-डाकघर को स्थानांतरित करने की विभागीय कोशिशों पर गुरुवार को पूरी तरह विराम लग गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक श्री विजय कुमार सिन्हा के हस्तक्षेप तथा स्थानीय जनता और व्यापारियों के विरोध के कारण डाक विभाग को अपने कदम पीछे खींचने पड़े। आज सुबह ड्यूटी शुरू होने से पहले ही डाकघर के कर्मचारी गुपचुप तरीके से कार्याठread more
- Post by Admin on Jan 15 2026
लखीसराय : सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार को टाउन हॉल स्थित प्रशासनिक भवन में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की एक महत्त्वपूर्ण योजना के तहत सेवारत एवं भूतपूर्व read more
- Post by Admin on Jan 15 2026
लखीसराय : जिला प्रशासन लखीसराय एवं भूतपूर्व सैनिकों के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को KRK मैदान, लखीसराय में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। खेल आयोजन का उद्देश्य प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और खेल भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया गयाà read more
- Post by Admin on Jan 15 2026
मुजफ्फरपुर : लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के तहत गुरुवार को मरीन ड्राइव स्थित लीची स्टैचू परिसर में लीचीपुरम पतंग महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। महोत्सव में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण लीची आर्ट आधारित रंग-बिरंगी पतंगें रहीं, जिन पठread more
- Post by Admin on Jan 15 2026
मुजफ्फरपुर : समाहरणालय परिसर में मनरेगा वॉच के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौदहवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल पहुंचे और मनरेगा मजदूरों की मांगों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से VB G RAM G बिल को वापस लेने की जोरदार मांग की। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीते 14 दिनों से मजदूर अपनी मांगोठread more
- Post by Admin on Jan 15 2026
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के युवा मोटिवेटर और संगीत शिक्षक अंकित कुमार शर्मा को प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में विशेष सम्मान से नवाजा गया है। यह जंबूरी 9 से 13 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दुधली गांव में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से 15 हजार से अधिक रोवर-रेंजर्स सहित श्रीलंका के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। इस राष्ट्रीय जंबूरी का उद्देश्य युवाओं में आत्मनिर् read more
- Post by Admin on Jan 15 2026
मुजफ्फरपुर : जिले में संचालित 709 निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नकेल कसनी शुरू कर दी है। इन स्कूलों द्वारा नामांकित हजारों छात्र-छात्राओं का अब तक अपार आईडी (APAAR ID) नहीं बनाए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने इनकी मान्यता रद्द करने और यू-डाइस कोड बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा ठread more
- Post by Admin on Jan 15 2026
दरभंगा : दरभंगा महाराजाधिराज स्व. कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी महाधिरानी काम सुंदरी देवी (93) के निधन के बाद उनका श्राद्धकर्म राजशाही ठाठ–बाट और परंपरागत विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाएगा। इसे लेकर महाधिरानी के पौत्र राजकुमार कपिलेश्वर सिंह ने औपचारिक निर्णय ले लिया है। दिल्ली से दरभंगा पहुंचने के बाद उन्होंने मुखाग्नि देने वाले अपने चचेरे बड़े भाई रत्नेश्वर सिंह ठread more
- Post by Admin on Jan 14 2026
मुजफ्फरपुर : जिले के घिरनी पोखर स्थित आर्यसमाज मंदिर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रो. व्यास नन्दन शास्त्री वैदिक के आचार्यत्व में बृहद् वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। स्वस्तिवाचन और शान्तिकरण के सस्वर मंत्रपाठ के साथ आयोजित इस यज्ञ में आर्य नर-नारियों ने मकर संक्रांति से संबंधित विशेष मंत्रों के माध्यम से विश्व कल्याणार्थ आहुतियां ठread more