बिहार समाचार

दिखाया गया है 6,821 चीज़े में से 1,461-1,470 ।
कटरा में भूमि सर्वेक्षण पर नुक्कड़ नाटक के जरिए चला जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Feb 19 2025

मुजफ्फरपुर : कटरा प्रखंड के अवर निबंधन कार्यालय, पहसौल बाजार (रहमान चौक) दरगाह चौक पर मंगलवार को बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के संदर्भ में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में अंत्यज सेवा समिति, सारण के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रैयतों और आम जन को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक   read more

मत्स्य कार्यालय द्वारा मेगा कैम्प सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित
  • Post by Admin on Feb 19 2025

दरभंगा : जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत एक दिवसीय मेगा कैम्प सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त कृषि भवन, बहादुरपुर, दरभंगा में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कृषि पदाधिकारी, मत्स्यिकी वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र जाले, सहायक निदेशक उद्यान, सीएससी प्रबंधक और विभिन्न प्रखंडों के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री, अध   read more

21 फरवरी को दरभंगा में जॉब कैम्प होगी आयोजित 
  • Post by Admin on Feb 19 2025

दरभंगा : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा आगामी 21 फरवरी को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय स्थित रामनगर आई.टी.आई. के निकट होगा और सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। इस जॉब कैम्प का आयोजन बालाजी बायो प्लानटेक प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सेल्स एग्जीक्यूटिव और कृषि अधिकारी के   read more

एलएस कॉलेज में खरीद व बिक्री समिति की बैठक
  • Post by Admin on Feb 19 2025

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में कॉलेज की खरीद एवं बिक्री समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कॉलेज के संसाधनों के उपयोग पर गंभीर विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि कॉलेज के संसाधनों का उपयोग छात्रों को मिलने वाली अकादमिक और अन्य सुविधाओं में वृद्धि के लिए किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. राय ने बताया कि सीबीसीएस पाठ्यक्रम लागू होन   read more

दो महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, 27.750 लीटर महुआ शराब बरामद
  • Post by Admin on Feb 19 2025

लखीसराय : जिले में उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्यवाही की है। बीते सोमवार शाम से मंगलवार तक चलाए गए अभियान में दो महिला समेत चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 27.750 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जिला उत्पाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि तेतरहट थाना क्षेत्र के गुण सागर से जितेंद्र चौधरी को 2 लीटर, बड़हिया रेलवे स्टेशन से जमुई   read more

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 790 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
  • Post by Admin on Feb 19 2025

लखीसराय : जिले में बीते सोमवार से शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रहा। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 21,766 परीक्षार्थियों के लिए दो पाली में गणित का पेपर आयोजित किया गया था, जिसमें 790 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा   read more

कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री पर बोला हमला, महिला कॉलेज व बुनियादी सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल
  • Post by Admin on Feb 19 2025

  लखीसराय : जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने उपमुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि वह केवल भाषण दे रहे हैं और अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री मीडिया के सामने जंगल राज और बालू माफिया की बात कर रहे हैं, जबकि उनके आसपास बालू माफिया और नरसंहार के आरोपी बैठे हैं। अनीश ने कहा, “उपमुख्यमंत्री अपने कार्यकर्ताओं को एक अ   read more

एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण में भाषा संबंधित कठिनाइयों व समाधान पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on Feb 19 2025

लखीसराय : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), लखीसराय में चल रहे पांच दिवसीय आवासीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को भाषा शिक्षण से संबंधित विभिन्न कठिनाइयों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योगाभ्यास से हुई, इसके बाद स्कूटी प्रशिक्षण और विधिवत्त कक्षाओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन के प्र   read more

गांधी मैदान में होगा बदलो बिहार महाजुटान : माले
  • Post by Admin on Feb 19 2025

मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले के आह्वान पर 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली ‘बदलो बिहार महाजुटान’ की तैयारी जोरों पर है। शहर से लेकर गांव-गांव तक इस महाजुटान की तैयारी के लिए जन आंदोलनों, जन संगठनों और पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मुहल्लों व गांवों में बैठकें और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसमें स्कीम वर्कर्स, रसोईयों, आशाकर्मियों, जीविका दीदियों और महिला समू   read more

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Feb 18 2025

मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले में चल रहे विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। बैठ   read more