मुजफ्फरपुर समेत कांटी के विकास को लेकर नगर विकास मंत्री से मिले विधायक ई. अजीत कुमार

  • Post By Admin on May 15 2026
मुजफ्फरपुर समेत कांटी के विकास को लेकर नगर विकास मंत्री से मिले विधायक ई. अजीत कुमार

पटना : कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने बुधवार को पटना में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कांटी विधानसभा क्षेत्र समेत जिले के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक ई. अजीत कुमार ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को रखते हुए शहर और आसपास के इलाकों के समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सड़क, जलनिकासी, शहरी सुविधाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाया। मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि कांटी क्षेत्र में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कांटी और जिले में कई नई योजनाओं को गति मिलेगी।