माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन

  • Post By Admin on Jun 21 2024
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन

लखीसराय : शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, लखीसराय में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने बताया कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। योग से मनुष्य स्वस्थ और प्रसन्न रहता है, अगर तन और मन स्वस्थ है तो कोई भी कार्य सफलतापूर्वक आसानी से किया जा सकता है। अगर स्वास्थ्य और मन अच्छा है तो जिंदगी को बेहतर तरीके से जीया जा सकता है। 

इस अवसर पर योग शिक्षक के मार्गदर्शन में योग के विभिन्न आसन यथा ताड़ासन, वृक्षासन, सुखासन, सेतुबंधासन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार की क्रियाएं कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नीरज कुमार ने योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस कार्यक्रम की उद्घोषक सुश्री श्रुति राज ने अपने वक्तव्य से कार्यक्रम को सफल बनाया। स्कूल में अभी ग्रीष्मावकाश चल रहा है इसी वजह से योग दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय के बच्चों ने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में अपने घरों पर योग किया। स्कूल के अधिकांश बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही बच्चों ने घर पर किए गए योग की अद्भुत चित्र साझा भी किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका बाल्मीकि राम, मनीष कुमार, आशीष गुप्ता, बिट्टू कुमार, शोवन घोष, अंकित कुमार, सोनी शंकर, जयश्री कुमारी, दीपशिखा कुमारी आदि मौजूद रहें।