नॉकआउट डिफेंस अकादमी द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

  • Post By Admin on Jun 21 2024
नॉकआउट डिफेंस अकादमी द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

सूर्यगढा : शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूर्यगढ़ा ब्लॉक परिसर में नॉकआउट डिफेंस अकादमी के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यापति नगर के योगाचार्य स्वामी शतानंद के शिष्य स्वामी अर्जुन बाबा के द्वारा सभी बच्चों और समाजसेवियों को योगाभ्यास कर व्यक्ति के शरीर के सभी हिस्सों के लिए योग करवा कर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बी.डी.ओ. सूर्यगढ़ा डॉ.अखिलेश कुमार, जदयू नेता गणेश कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राममूर्ति भारद्वाज, राणा रुपेश (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो, सूर्यगढ़ा ग्रामीण), दीपक सिंह (मंडल महामंत्री, भाजयुमो, सूर्यगढ़ा ग्रामीण), भाजपा सूर्यगढ़ा, मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सेल्फ डिफेंस अकादमी के अध्यक्ष अमित सिंह राजपूत और रौतम सर, सुमित शर्मा, पंकज यादव, प्रेम सिंह, उदय पासवान, पंकज सिंह, फुटबॉल कोच नीरज सिंह, क्षत्रिय खो-खो कोच विशाल कुमार, आलोक कुमार, कृष राज, मार्शल आर्ट कोच धीरज कुमार, यशिता कुमारी, फ्रूटी कुमारी, शिवानी कुमारी, वर्षा कुमारी, काजल कुमारी, रितु कुमारी, विभिन स्कूल के बच्चे और खो-खो, मार्शल आर्ट, फुटबॉलर के सभी सदस्य सम्मिलित हुए।

अर्जुन बाबा ने कहा की योग स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वास्थ्य, मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है। इस शब्द का अर्थ ही 'योग' या भौतिक का स्वयं के भीतर आध्यात्मिक के साथ मिलन है। यह सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना के मिलन का भी प्रतीक है, जो मन और शरीर, मानव और प्रकृति के बीच एक पूर्ण सामंजस्य का संकेत देता है।