जीएनआईओटी के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने पहले चरण में रचा सफलता का इतिहास

  • Post By Admin on Nov 05 2026
जीएनआईओटी के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने पहले चरण में रचा सफलता का इतिहास

ग्रेटर नोएडा: जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के पीजीडीएम बैच 2025–27 ने रोजगार के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले ही चरण में बैच के 100 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। संस्थान ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा, गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा और मजबूत औद्योगिक संबंधों का परिणाम बताया है।

संस्थान के अनुसार, उसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को प्रबंधन शिक्षा देना नहीं, बल्कि उनकी योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। इसी दिशा में संस्थान विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर विशेष ध्यान देता है। संस्थान के पूर्ववर्ती बैचों के लगभग 95 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलने का दावा किया गया है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पीजीडीएम बैच 2025–27 के 100 से अधिक विद्यार्थियों का पहले ही चरण में चयन होना गर्व की बात है। संस्थान का प्रयास है कि कोई भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और कॉर्पोरेट संबंध केंद्र की टीम के प्रयासों को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी प्लेसमेंट चरणों में भी विद्यार्थी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में नियमित रूप से औद्योगिक संवाद, कॉर्पोरेट विशेषज्ञों के व्याख्यान, कौशल विकास कार्यक्रम, प्रबंधन प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाता है, ताकि वे उद्योग जगत की चुनौतियों और अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी क्षमताएं विकसित कर सकें।

संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और कॉर्पोरेट संबंध केंद्र की टीम को बधाई दी है। साथ ही विश्वास जताया है कि प्लेसमेंट के आगामी चरणों में और अधिक विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। संस्थान के लिए 100 से अधिक चयन केवल शुरुआत है और उसका लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी के लिए बेहतर करियर की राह तैयार करना है।