मुजफ्फरपुर : प्रो. खुशबू भारती ठाकुर, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रीसेंट डेवलेपमेंट इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी के एडिटोरियल बोर्ड की सदस्य सह आजीवन सदस्य नियुक्त की गई हैं।
प्रो. खुशबू ने बताया कि शोधार्थियों के गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र छपने के लिए यह एक अच्छा प्लेटफार्म साबित होगा। प्रो. खुशबू, रावल इन्स्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलोजी, फरीदाबाद, हरियाणा में कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की प्राध्यापिका है, तथा बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में गणित शोध कर्त्ता हैं। इस उपलब्धि में इनके शोध निदेशक, डी.एस-सी. अवार्डी, एशियायी शोध अवार्डी एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध दर्पण अवार्डी गणितज्ञ डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव का मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा माता-पिता एवं पति का आर्शीवाद प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर बी.एच.यू. के प्रो. अरविन्द कुमार सिंह, प्रो. एल.पी. सिंह, कोलकत्ता के प्रो. अभिषेक अधिकारी, असम के प्रो. सत्यरंजन प्रधानी सहित सभी लोगों ने शुभकामना सहित उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




















