लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनगर मंझवे मार्ग स्थित सेठना गांव के समीप एक बाइक अनियंत्रित हो गिर पड़ा। जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कुंदर निवासी मन्नू कुमार तथा मोहद्दीनगर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।
इस संदर्भ में घायल के परिजन ने बताया कि होली के मौके पर मन्नू अपनी बहन के यहां मोहद्दीनगर जा रहा था। जहां सेठना के समीप उसका बाइक अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार मन्नू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि मनोज का इलाज निजी क्लीनिक में जारी है।




















