पटना में प्रतिभा और आत्मविश्वास का दिखा जलवा, विवाश्री मिसेज बिहार 2026 ऑडिशन में 85 प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग

  • Post By Admin on Jun 08 2026
पटना में प्रतिभा और आत्मविश्वास का दिखा जलवा, विवाश्री मिसेज बिहार 2026 ऑडिशन में 85 प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग

पटना: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्थित बुद्ध हेरिटेज होटल में आयोजित विवाश्री मिसेज बिहार 2026 के भव्य ऑडिशन में महिलाओं का उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा देखने लायक रहा। आइसब्रेकर ओसियान विजन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आईं 85 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी अलग पहचान बनाई।

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने फैशन, कम्युनिकेशन स्किल, मंच प्रस्तुति और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद ज्यूरी सदस्यों मनीष चंद्रेश, आशीष अग्रवाल, अनिल राज, प्रकाश सिंह और प्रवीण सिन्हा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और आगामी चरणों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकाश सिंह ने कहा कि विवाश्री मिसेज बिहार केवल एक ब्यूटी प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज में नई पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं। आइसब्रेकर ओसियान विजन के डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ने बताया कि संस्था लगातार महिलाओं के व्यक्तित्व विकास, फैशन और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को फिनाले से पहले ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और स्टेज प्रेजेंस से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले अगले माह आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी विवाश्री मिसेज बिहार 2026 के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण यह रहेगा कि मिसेज वर्ल्ड की ज्यूरी सदस्य सरगम कौशल फाइनल राउंड में विशेष ज्यूरी के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने इसे महिलाओं के सपनों और आत्मविश्वास को नई उड़ान देने वाला मंच बताया।