राष्ट्रीय वेबिनार में शिक्षा में दर्शन की भूमिका पर मंथन, युवाओं के समग्र विकास पर जोर
- Post By Admin on Jul 15 2026
पटना : सामाजिक संगठन 'प्रयत्न' की ओर से बुधवार की शाम "युवाओं के लिए शिक्षा में दर्शन की प्रासंगिकता" विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में शिक्षा, दर्शन और युवा विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डी.सी. कॉलेज, हाजीपुर की प्राध्यापिका डॉ. शोभा रानी थीं, जबकि अध्यक्षता इसी महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. अवंतिका ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संस्थापक प्रभात कुमार ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने 'प्रयत्न' द्वारा संचालित सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा मुख्य अतिथि और अध्यक्ष को आभासी मंच पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. शोभा रानी ने कहा कि दर्शन केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि चिंतन और मनन की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि दर्शन की विभिन्न शाखाएं व्यक्ति के बौद्धिक और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने शिक्षा के उद्देश्य, उसकी उपयोगिता, आदर्श शिक्षा व्यवस्था तथा जीवन को बेहतर बनाने वाली विभिन्न दार्शनिक अवधारणाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अवंतिका ने कहा कि दर्शन जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, मानव सेवा की भावना विकसित करना, आत्मबल और आत्मविकास को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले नागरिक तैयार करना है। उन्होंने अंधविश्वास, तनाव प्रबंधन, नैतिक मूल्यों, सृजनात्मक सोच और बौद्धिक विकास जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में राहुल कौटिल्य ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वेबिनार में अमर्त्य, राधा सिंह, रंजीत कुमार, अविनाश गुप्ता, दीपक कुमार, अंशुमान जायसवाल, नीरज कुमार, श्रीधर कुमार, आरती झा, नैन्सी कुमारी, अंकित कुमार, उत्तम झा, जयश्री, कशिश सिंह, राहुल यादव, एम.डी. फाजलुद्दीन आलम, विकास गुप्ता, रोहित कुमार, रजनीश झा, जय सिंह, सुधाकर झा, राजनंदनी कुमारी, कुमारी हेना, सोनाली, आनंद राठौर, रचना झा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में 'प्रयत्न' की बिहार-झारखंड प्रोग्राम लीड शालिनी रंजन, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक अमित चंद चौधरी तथा विवेक कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।