किलकारी में हुई समर कैम्प तैयारी की समीक्षा बैठक

  • Post By Admin on May 30 2026
किलकारी में हुई समर कैम्प तैयारी की समीक्षा बैठक

मुजफ्फरपुर : “किलकारी” बिहार बाल भवन, चर्च रोड स्थित जिला स्कूल छात्रावास परिसर, मुजफ्फरपुर में शनिवार को प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी की अध्यक्षता में समर कैम्प तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी “चक धूम धूम” समर कैम्प के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार बाल भवन “किलकारी” द्वारा 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक “चक धूम धूम” समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। वहीं कैम्प का उद्घाटन समारोह 31 मई 2026 को अपराह्न 4 बजे आयोजित होगा। इस समर कैम्प में किलकारी के पूर्व से नामांकित बच्चों के साथ-साथ मुशहरी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।उन्होंने बताया कि किलकारी में पहले से संचालित कला, संस्कृति, विज्ञान एवं खेल गतिविधियों के अतिरिक्त इस बार समर कैम्प में बांधनी कला, टेक्सटाइल पेंटिंग, सुजनी आर्ट, मंडाला पेंटिंग, स्केटिंग, फोटोग्राफी, कत्थक, तबला वादन, वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, मास्क मेकिंग, सृजनात्मक लेखन, मूर्तिकला, ग़ज़ल, पोट्रेट पेंटिंग, गरबा, नाटक, पीपल के पत्ते पर चित्रकारी, गीतापाठ एवं बैडमिंटन जैसी गतिविधियों का विशेष आयोजन किया जाएगा। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद ने जानकारी दी कि 8 से 16 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे “चक धूम धूम” समर कैम्प में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में बिहार बाल भवन के प्रशिक्षक कायनात आफरीन, सीमा कुमारी, गौरीशंकर मिश्रा, अरुणिमा, अमन राज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, राजू सहनी, आशीष राज, बब्लू कुमार, राजीव कुमार, अर्पिता कुमारी, कृष्णनंदन कुमार एवं प्रियंका चौधरी उपस्थित थे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिमा बाला, सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन द्वारा किया गया।