पूर्णिमा पर कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि का आयोजन
- Post By Admin on Jul 17 2024

लखीसराय: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में 21 जुलाई की शाम अशोक सम्राट भवन अष्टघट्टी के प्रशाल में कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक, लेखक, गायक, कवि, वादक, और भारतीय संस्कृति-संस्कार के ज्ञानी एवं अनुभवी नन्दलाल बाबा का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, भारतीय समाज को हमारे संस्कारों और संस्कृति ने अनंत काल से जोड़े रखा है। इस संस्कृति को शाश्वत और जीवंत बनाने में हमारी कुटुम्ब प्रथा की अहम भूमिका रही है। परन्तु आधुनिक जीवनशैली के दुष्प्रभावों से पारिवारिक जीवन मूल्यों का निरंतर ह्रास हो रहा है। ऐसे में भारतीय संस्कारों को पुनः स्थापित करने हेतु परिवारों के स्नेह मिलन का आयोजन हो रहा है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. परमानन्द वर्मा, कविन्द्र कुमार बबलु, डॉ. रामविनोद दास और संजय पेन्टर द्वारा जनसंपर्क अभियान जारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।