लखीसराय : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत औरैया मोड़ के समीप आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान नवादा जिले के काशी चक निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप चौधरी के पुत्र विनय कुमार के रूप में की गई है।