मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल की लापरवाही चरम पर है। यहां की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। भीषण गर्मी में जहां शहरवासी धूल के कणों से परेशान हैं, वहीं सदर अस्पताल में मरीजों की उपस्थिति के दौरान ही झाड़ू लगाई जा रही है।
अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झाड़ू लगाते समय उड़ती धूल से मरीजों को और भी दिक्कतें हो रही हैं। जबकि यह काम सुबह के समय या मरीजों के कम रहने पर किया जा सकता था, जिससे अस्पताल में आने वाले लोग इस उड़ती धूल से परेशान नहीं होते।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या का समाधान जल्द किया जाना चाहिए, ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिल सके।




















