लखीसराय : बीते शुक्रवार जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में शौच कर वापस लौट रही एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक महिला की पहचान तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी निवासी स्व. बृहस्पति यादव की 70 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला रोजाना की तरह शौच के बाद सड़क पार कर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान जमुई की ओर जा रहे एक अज्ञात ऑटो वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला के सर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।