मुजफ्फरपुर: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है. मुजफ्फरपुर जिले के रेलवे स्टेशन के कोच केयर सेंटर में अचानक आग लग गयी. यह आग तेजी से बढ़ने लगी. आग लगने की सुचना आरपीएफ जीआरपी और अन्य रेलवे के कर्मचारी को मिली तो वह आनन-फानन में कोच केयर सेंटर भागे. एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया था. 

बता दें कि आग लगने के कारण का पता लगाने पहुंचे अधिकारियों ने देखा कि जो झाड़ और पेड़ के पत्ते बिखरे पड़े हुए थे उसी में आग लग गई है. हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. आरपीएफ की सुचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को काबू पा लिया गया. कहा जा रहा है कि किसी राहगीर द्वारा कुछ ज्वलनशील चीजें फेंक दी गई है. जिसकी वजह से ही आग लगने की घटना हुई है. वहीं इस घटना पर सवाल पूछे जाने पर स्टेशन के कर्मचारी ने बताया कि कोच केयर सेंटर के आउटर साइड है जहां से स्टेशन की शुरुआत होती है. वहां किसी प्रकार की कोई भी ऐसी सम्पति नहीं है जो नुकसान हो जाए. अग्निशमन विभाग को बुलाकर आग को बुझा दिया गया है.