मानव जीवन में दर्शनशास्त्र की उपयोगिता पर व्याख्यान आयोजित
- Post By Admin on Feb 20 2025
.jpg) 
                    
                    लखीसराय : चितरंजन रोड स्थित कार्यानंद शर्मा स्मारक महाविद्यालय में बुधवार को “मानव जीवन में दर्शनशास्त्र की उपयोगिता” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रमुख व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें मुंगेर विश्वविद्यालय अनुसंधान एवं विकास कोषांग के संयोजक प्रोफेसर महेश्वर मिश्र और महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गिरीश चंद्र पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने की। जबकि मंच संचालन का कार्य दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने प्रोफेसर महेश्वर मिश्र को अंगवस्त्र से सम्मानित किया और उनके व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रोफेसर महेश्वर मिश्र ने अपने व्याख्यान में मानव जीवन में दर्शनशास्त्र की महत्वता को विस्तार से समझाया। उन्होंने दर्शनशास्त्र के मूल तत्वों, नैतिकता और मूल्य के बीच के अंतर को स्पष्ट किया और कैसे दर्शनशास्त्र जीवन को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है, इस पर अपने विचार साझा किए। उनके विचारों ने छात्रों को जीवन के विविध पहलुओं को समझने में मदद दी और उन्हें जीवन में सही मूल्य और नैतिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण डॉ. ब्रजेंद्र कुमार ब्रजेश, डॉ. शुभाशीष राय, डॉ. मो. अनवर इकबाल, डॉ. मो. आजम अयूबी, डॉ. कीर्ति कुमारी, डॉ. स्मृति कुमारी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. साकेत रवि सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।
 
                            .jpg) 
    .jpg) 
    