लखीसराय : सोमवार को स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सूर्यगढ़ा प्रखण्ड के खावाराजपुर पंचायत के खावाराजपुर महादलित टोला, उरैन पंचायत के चंद्रपुरा महादलित टोला, रामगढ़ प्रखण्ड के शरमा पंचायत, तेतरहाट पंचायत के महादलित टोला एवं अन्य प्रखंडों के महादलित टोलों में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु विकास मित्र के माध्यम से संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। संध्या चौपाल में वोट की महत्ता के संबंध में मतदाताओं को जानकारी दी गई एवं मतदाताओं को वोट देने हेतु प्रेरित किया गया।
मतदाता जागरूकता हेतु संध्या चौपाल आयोजित




















