लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों संग की बैठक

  • Post By Admin on Apr 25 2024
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों संग की बैठक

लखीसराय : गुरुवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर व्यय प्रेक्षक द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री रजनीकांत, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार, अपर समाहर्ता श्री सुधांशु शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी 167 सूर्यगढ़ा श्री चंदन कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी 168 लखीसराय श्रीमती शीतू शर्मा, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की गई। 

बैठक में चुनाव संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस कड़ी में प्रेक्षक महोदय द्वारा समाहरणालय स्थित पुस्तकालय कक्ष में संचालित मीडिया कोषांग, नियंत्रण कक्ष एवं साथ में व्यय कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मीडिया कोषांग, हेल्पलाइन, सी विजिल, चेक पोस्ट की वेब कास्टिंग एवं नियंत्रण कक्ष के  संचालन पर संतुष्टि व्यक्त किया गया। संबंधित कोषांग के कार्यों के अवलोकन के क्रम में सोशल मीडिया, पेड न्यूज का व्यय इत्यादि से संबंधित महत्पूर्ण निर्देश दिए गए।