सूर्यगढ़ा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनके 100वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा से बाबा धर्मदास जनसेवा समिति सूर्यगढ़ा लखीसराय बिहार के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा नाई समाज के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है।
भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचार धारा पर चलने वालों एवं बिहार के 15 करोड़ जनता को भी समिति की ओर से हार्दिक बधाई दी गई। हर्ष व्यक्त करने वालों में समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद शंभू, संयोजक रामलखन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, सचिव विवेकानंद, कोषाध्यक्ष उमांशकर ठाकुर, प्रो. श्रीकान्त ठाकुर, नरेश ठाकुर, सुनील कुमार, मोहन ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, सदानंद ठाकुर, कारू ठाकुर, वाल्मीकि ठाकुर, रामप्रवेश शर्मा बटुक जी, राजेश ठाकुर, श्रीमती बबिता प्रसाद, सुश्री दिव्य किरण, दिव्य ज्योति, गायक विवेकानंद बिटु सहित समस्त नाई समाज के लोग शामिल है।




















