समारोहपूर्वक मना सम्राट अशोक महान का जयंती

  • Post By Admin on Apr 16 2024
समारोहपूर्वक मना सम्राट अशोक महान का जयंती

सूर्यगढ़ा : मंगलवार को प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय खावा राजपुर एवं मध्य विद्यालय खावा झपानी में दशरथ प्रसाद प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में तथा सुरेंद्र प्रसाद के संचालन में देवनाम प्रिय सम्राट अशोक महान का जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।

सर्वप्रथम उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित शिक्षार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात शिक्षक सरोज कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, सिकंदर कुमार, कुमारी शिखा रानी, प्रियंका भारती, अभीशंकर सिंह, संजीत कुमार, नागेश्वर कुमार ने सम्राट अशोक महान के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी कृतियां बताई। इस शुभ अवसर पर दिव्या, ज्योति, पीहू कुमारी, बुद्धम शरणम गच्छामि, धर्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि और सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु गीत प्रस्तुत कर सम्राट अशोक को नमन किया।

इस शुभ अवसर पर शिक्षक अमित कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार पांडे, विकास कुमार, अनिता कुमारी, नमिता कुमारी, सीमा यादव, रंजू कुमारी, अनिशा कुमारी, कविता कुमारी, शर्मिष्ठा कुमारी, सुभाष कुमार रजक, कुमारी अनुपम प्रथम एवं द्वितीय कुमारी प्रियंवदा भारती ने भी अपने विचार रखे।