मंदिर पुनर्निर्माण की मांग के बीच दंड यात्री की सुरक्षा की उठी मांग

  • Post By Admin on Aug 01 2026
मंदिर पुनर्निर्माण की मांग के बीच दंड यात्री की सुरक्षा की उठी मांग

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर तोड़े गए मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच दंड व्रत यात्रा कर रहे श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में आंदोलनकारी अनील कुमार ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया गया कि सोनपुर पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर तक दंड व्रत यात्रा कर रहे श्रद्धालु रवि कुमार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। ज्ञापन में आशंका जताते हुए यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

अनील कुमार ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त तथा वैशाली के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दंड यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर आवश्यक पुलिस व्यवस्था भी की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।