भाकपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा के निधन पर लखीसराय में शोक सभा, दो मिनट का मौन
- Post By Admin on Feb 14 2026
लखीसराय: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड प्रमोद शर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही संतर मुहल्ला स्थित भाकपा जिला पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक के प्रतीक के रूप में पार्टी का झंडा झुका दिया गया।
शोक सभा की अध्यक्षता रामचन्द्र महतो ने की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रमोद शर्मा का सार्वजनिक जीवन मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के संघर्ष को समर्पित रहा। उनके निधन को पार्टी और जनआंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। सभा में जिला सचिव हर्षित यादव, कार्यालय मंत्री अरुण कुमार सिंह, रजनीश कुमार, विश्वरंजन कुमार, प्रमोद कुमार दास, श्री निवास कुमार, जनार्दन प्रसाद सिंह, द्वारिका प्रसाद बिंद, अभय कुमार सिंह, ओमप्रकाश मंडल, नरेश प्रसाद, भगवान राय, रामाशंकर गुप्ता, सुधीर बरई, बुद्धन भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी कार्यालय में आयोजित यह शोक सभा गंभीर और भावुक माहौल में संपन्न हुई, जहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए