कार व बाइक में टक्कर, 6 घायल
- Post By Admin on May 20 2024

बड़हिया : बड़हिया स्थित टाल क्षेत्र में पाली फदरपुर के बीच रविवार की देर रात पाली से यज्ञ देखकर लौट रहे बाइक सवार को बीआर 21 जी 4824 नम्बर के टाटा इण्डिगो कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक व कार सड़क किनारे खाई में जा गिरा। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया। जहाँ से कार सवार दो व्यक्ति व बाइक सवार भाई बहन को बेहतर इलाज हेतु प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बता दें कि घायल बाइक सवार में से डीह कुसुम्भा के डोमन महतो के पुत्र रवीश कुमार एवं उसकी बहन रानी कुमारी, महरामचक के सोहन महतो की पुत्री कविता कुमारी, जनार्दन कुमार की पुत्री सकीना कुमारी चारों पाली से यज्ञ देखकर बाइक से महरामचक लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक टाटा के इण्डिगो कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना में बाइक सवार भी सड़क किनारे खाई में जा गिरा जिमसें बाइक सवार सभी चारों घायल हो गए। वहीं, कार में सवार घाट कुसुम्भा के विष्णुधारी केवट के पुत्र सुनील कुमार तथा महेंद्र महतो के पुत्र नवीन महतो भी घायल हो गए। बाइक सवार की मानें तो कार तेज गति में था।
सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी सुनील कुमार एवं नवीन कुमार के साथ बाइक पर सवार रहीश कुमार व रानी कुमार को रेफर कर दिया गया है।