बगीचे में घुसने से किया मना तो दबंगो ने कर दी पिटाई

  • Post By Admin on May 20 2024
बगीचे में घुसने से किया मना तो दबंगो ने कर दी पिटाई

लखीसराय : जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत खाबा गांव में बगीचे में घुसने से मना करने पर दबंगों ने एक व्यक्ति को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान खाबा निवासी दामोदर महतो के 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार देर रात मनोज कुमार अपने बगीचे में आम की फसल को देखने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान बगीचे में कुछ लोगों की मौजूदगी होने पर टॉर्च जलाकर देखा। जिसको लेकर बगीचे में चोरी के इरादे से बैठे हुए चार व्यक्तियों ने मनोज कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।