लखीसराय : जिले के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत किउल नदी में टेंपो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान गगोर निवासी विनोद यादव की पत्नी ममता कुमारी के रूप में की गई है।
नदी में पलटी टेम्पू, महिला गंभीर रूप से घायल




















