चलती ट्रेन पर पत्थर मारने वाले 2 लड़के गिरफ्तार

  • Post By Admin on Jul 09 2024
चलती ट्रेन पर पत्थर मारने वाले 2 लड़के गिरफ्तार

लखीसराय : उप निरीक्षक ललन कुमार सिंह व जवानों द्वारा बड़हिया स्टेशन क्षेत्र में गस्त के दौरान गाड़ी संख्या 13331अप (धनबाद पटना इंटरसिटी) पर पत्थर चलाने के अपराध में 2 लड़कों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछे जाने पर दोनों लड़कों ने अपना नाम क्रमशः अमन कुमार (19) पिता अरविंद महाराज पता - ताजपुर वार्ड नंबर 24 बड़हिया, लखीसराय व श्रवण कुमार (19) पिता अजय सिंह पता - ताजपुर वार्ड नंबर 24 बड़हिया, लखीसराय बताया। दोनों लड़कों ने गाड़ी संख्या 13331 अप पर पत्थर चलाने के अपराध को स्वीकार किया। दोनों ने बताया कि गाड़ी 13331 अप से लखीसराय से बड़हिया आने के क्रम में थूक फेंकने से एक यात्री के ऊपर छींटा पड़ गया था जिसकी वजह से गाड़ी में मारपीट हुआ था। इस लिए वे दोनों बड़हिया में ट्रेन से उतर कर पत्थर चला कर मार रहे थे।

पकड़ाया लड़का श्रवण कुमार के हाथ से ट्रैक पर का एक पत्थर को विधिवत जब्त किया गया है। घटनास्थल पर फोटो एवं वीडियोग्राफी की गई है। घटना के बाबत शिकायत के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल थाना किऊल में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामला न्यायालय में अग्रसारित किया जाएगा।