लखीसराय : गुरुवार को आरपीएफ किऊल के द्वारा रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल 17 व्यक्तियों को पकड़ा गया। महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले कुल 9, आरक्षित कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले कुल 4,  ट्रेन में वैक्यूम करने वाले कुल 4 को पकड़ा गया।

सभी को रेल न्यायालय, लखीसराय में अग्रसारित किया गया। जहां सभी से जुर्माना लेने के पश्चात सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।