ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Aug 02 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज और प्रशासन के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पटना के एसएसपी पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में सभी सà read more
- Post by Admin on Aug 02 2026
मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार की व्यावसायिक राजधानी और लीची के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर अब विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। यह परियोजना केवल हवाई यात्रा की सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि व्यापार, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की आधारशिला बनने जठread more
- Post by Admin on Aug 01 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर तोड़े गए मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच दंड व्रत यात्रा कर रहे श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में आंदोलनकारी अनील कुमार ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया गया कि सोनपुर पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाठread more
- Post by Admin on Aug 01 2026
लखीसराय: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विद्यापीठ चौक एवं जेल मोड़ पर विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा संचालित किया गया। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) तथा परिवहन विभाग की टीम ने दोपहि read more
- Post by Admin on Aug 01 2026
लखीसराय: युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय, बिहार के निर्देशानुसार प्रस्तावित "नशा मुक्ति युवा एवं विकसित भारत संकल्प अभियान" के सफल क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए विभिन्न विठread more
- Post by Admin on Aug 01 2026
लखीसराय: आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की सभी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ध्वजारोहण स्थल की read more
- Post by Admin on Aug 01 2026
लखीसराय: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर संबंधित विभागों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला सड़à read more
- Post by Admin on Aug 01 2026
लखीसराय: राजकीय पॉलिटेक्निक लखीसराय में आयोजित चार दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शनिवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन कला, संस्कृति, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूरे आयोजन में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक रहा। समापन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकठread more
- Post by Admin on Aug 01 2026
आरा: विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर भोजपुर जिले के वीर कुंवर सिंह मैदान, रमना में पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देव वृक्ष पाकड़, औषधीय वृक्ष सहोरा तथा छतवन सहित कुल पांच पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी मनमोहन चौबे ने किया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांठread more
- Post by Admin on Aug 01 2026
लखीसराय: माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में शनिवार को आयोजित प्रातःकालीन सभा के दौरान पीटी-1 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” तथा विद्यालय के प्रतिष्ठित “प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस” बैज से चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। read more