ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,318 चीज़े में से 4,671-4,680 ।
किऊल स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़, आरपीएफ ने यात्रियों को किया सतर्कता 
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : किऊल स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। विभिन्न ट्रेनों में श्रद्धालु एवं यात्री एक साथ यात्रा कर रहे हैं। इनमें गाड़ी संख्या 13241 अप (बांका राजेंद्रनगर), 13331 अप (धनबाद इंटरसिटी), 12317 अप (अकालतख्त) और 22197 अप (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम) शामिल हैं, जिनमें पटना और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु भी यात्रा कर रहे हैं। आरपीएफ किऊल ने श्रद्धालुओं स   read more

डायट में शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू, 202 शिक्षक होंगे शामिल
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के निदेशक के निर्देशानुसार लखीसराय के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 17 से 21 फरवरी तक शिक्षकों की पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से रामगढ़ चौक और सूर्यगढ़ा प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले कुल 202 शिक्षकों के लिए है।   read more

गरीबों के पेंशन की राशि बढ़ाने पर शीघ्र विचार करें सरकार : अजीत कुमार
  • Post by Admin on Feb 17 2025

मुजफ्फरपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने रविवार को कांटी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और किसान-मजदूर, युवा संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वीरपुर दलित बस्ती, झिटकांही दलित बस्ती, कलवारी पटेल बस्ती, साईन छपरा देवानंद पटेल बस्ती और साईन राजपूत टोला जैसे गांवों में गरीबों से संवाद किया और उनक   read more

इंडियाज़ गॉट लेटेंट में शामिल होने का कोई पछतावा नहीं : रघु राम 
  • Post by Admin on Feb 17 2025

मुंबई : भारत में एक लोकप्रिय कॉमेडी शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट को लेकर विवाद जारी है। हाल ही में शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने देशभर में हलचल मचा दी। इसके बाद शो और शो के मेकर्स के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं और कई एपिसोड्स को यूट्यूब से हटा दिया गया। इस बीच, हाल ही में इस शो में हिस्सा लेने वाले रोडीज़ फेम रघु राम ने इस विवाद पर अपनी प्र   read more

मैट्रिक परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : मैट्रिक परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा इस परीक्षा को सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम चंदन कुमार के नेतृत्व में एक कड़ा कदम उठाया है। सभी परीक्षा केंद्रों के चारों ओर चहारदीवारी से 200 गज की दूरी तक निषेधागा लागू कर दिया गया   read more

बसपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल 
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां एक ओर राजग गठबंधन द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी मंगलवार को जिले में अपना जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।  बसपा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह एक दिवसीय सम्मेलन सूर्यगढ़ा प्रखंड के नवाबगंज में आयो   read more

राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर मोर्चा की हुई बैठक
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : मंगलवार को निर्धारित केआरके मैदान में एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करना था। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुश   read more

लायंस क्लब लखीसराय द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय ने रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह शिविर क्लब के लायंस फाउंडेशन हॉल, चितरंजन रोड पर लगाया गया, जिसमें खास तौर पर मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप और नेत्र रोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में लायंस क्लब द्वारा स्थापित डायबिटिक क्लिनिक और आई क्लिनिक के माध्यम से 250 से अधिक लोगों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने   read more

15 लाख की दुकान खरीदी, 70 लाख निवेश किए पर कुछ नहीं बिका, महाकुंभ के व्यापारियों की कहानी
  • Post by Admin on Feb 17 2025

प्रयागराज : महाकुंभ में जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर कुछ व्यापारी अपनी किस्मत के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। महाकुंभ की पॉश मार्केट, जो कभी रौनक से भरी रहती थी, अब सन्नाटे में डूबी हुई है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की अव्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उनकी बिक्री पूरी तरह से ठप हो गई है। भारी नुकसान उठाने के बाद कई दुकानदार अपनी दुका   read more

दो आवास सहायकों को सेवा मुक्त, एक पर घूस लेने का आरोप
  • Post by Admin on Feb 17 2025

समस्तीपुर : उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने पीएम आवास योजना के तहत ताजपुर प्रखंड के कोठिया और सिरसिया पंचायत में सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो आवास सहायकों को सेवा मुक्त कर दिया है। इसके अलावा, विभूतिपुर प्रखंड के कररख पंचायत के आवास सहायक को घूस लेकर नाम जोड़ने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। इन तीनों मामलों में कार्यवाही से अन्य पंचायतों म   read more