ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,316 चीज़े में से 4,511-4,520 ।
पूर्णिया से पीएम मोदी ने दी 40,000 करोड़ की सौगात, एयरपोर्ट और रेल परियोजनाओं का उद्घाटन
  • Post by Admin on Sep 15 2025

पूर्णिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें रेल, कृषि और हवाई मार्ग से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और पहली उड़ान को हरी झंडी दठ  read more

नेपाल में कैबिनेट विस्तार : ओम प्रकाश को गृह और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Sep 15 2025

काठमांडू : नेपाल में राजनीतिक हलचल और जेन-जी आंदोलन की पृष्ठभूमि के बीच अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री, ओम प्रकाश अर्याल को गृह एवं कानून मंत्री और कुलमन घीसिंग क   read more

कठपुतली कलाकार सुनील सरला को मिला बज्जिका विभूति सम्मान 2025
  • Post by Admin on Sep 15 2025

मुजफ्फरपुर : शहर के ब्याहुत भवन में कायाकल्प नाट्य संस्था की ओर से आयोजित भव्य समारोह में कला, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को बज्जिका विभूति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक एवं सुप्रसिद्ध कठपुतली कलाकार सुनील सरला को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानिà   read more

एक चुटकी बेकिंग सोडा वाला पानी : पाचन से लेकर त्वचा तक के लिए फायदेमंद उपाय
  • Post by Admin on Sep 15 2025

नई दिल्ली : रसोई में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा सिर्फ केक और कुकीज बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों का मानना है कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर पीना कई समस्याओं से राहत दिला सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर का ‘त्रिदोष’ संतुलित रहता है, तभी सà   read more

सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार में ऑटो और रियल्टी सेक्टर चमके
  • Post by Admin on Sep 15 2025

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ की। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 40.18 अंक (0.05 प्रतिशत) टूटकर 81,864.52 पर और निफ्टी 20.75 अंक (0.08 प्रतिशत) फिसलकर 25,094.55 पर था। हालांकि शुरुआती कारोबार में ऑटो और रियल्टी शेयरों ने बाजार को संभाला। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.47 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ हरे निशान में रहे। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक, एफएमठ  read more

मुंबई : मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
  • Post by Admin on Sep 15 2025

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार रात से जारी भारी बारिश ने सोमवार सुबह जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों के लिए मुंबई और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। म   read more

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली ढेर
  • Post by Admin on Sep 15 2025

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार सुबह बरकट्ठा-गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी नेता सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश समेत तीन नक्सली ढेर हो गए। पुलिस मुख्यालय ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए अन्य नक्सलियों म   read more

अयोध्या से वाराणसी जा रही बस ट्रेलर से टकराई, चार श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल
  • Post by Admin on Sep 15 2025

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से आए श्रद   read more

टेक्सास में भारतीय की हत्या पर भड़के ट्रंप, बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
  • Post by Admin on Sep 15 2025

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के डलास में भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की हत्या को "निर्दयी और वीभत्स अपराध" करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को 'न्याय की पूरी सीमा तक' सजा दिलाई जाएगी और उस पर प्रथम श्रेणी हत्या का आरोप लगेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा,   read more

पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी अभियंता दिवस पर शुभकामनाएं, सर एम. विश्वेश्वरैया को किया नमन
  • Post by Admin on Sep 15 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के अवसर पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत की इंजीनियरिंग दुनिया का स्तंभ बताया। पीएम मोदी ने कहा कि विश्वेश्वरैया की प्रतिभा और समर्पण ने भारत के इंजीनियरिंग क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "à   read more