आहान पांडे बने AJIO के नए ब्रांड फेस, 7 अक्टूबर से शुरू होगी ऑल स्टार्स सेल
- Post By Admin on Oct 05 2026
मुंबई : अभिनेता आहान पांडे को फैशन ई-कॉमर्स मंच AJIO ने अपने नए ब्रांड फेस के तौर पर चुना है। वह कंपनी के 2026 के त्योहारी अभियान ‘फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग’ में नजर आएंगे। त्योहारों के मौसम में खरीदारी को ध्यान में रखते हुए अजियो ने अपनी ऑल स्टार्स सेल की तैयारी पूरी कर ली है। सेल की आधिकारिक शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी, जबकि विशेष सेल कीमतें अभी से ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं।
अजियो के इस त्योहारी अभियान में आहान पांडे अलग-अलग तरह के उत्सवी परिधानों और फैशन अंदाज में दिखाई देंगे। अभियान के जरिए त्योहारों के दौरान पारंपरिक और आधुनिक पहनावे के साथ व्यक्तिगत स्टाइल को भी सामने रखा गया है। ग्राहक अजियो के मंच पर कपड़ों के अलावा जूते, आभूषण व अन्य सजावटी सामान और सौंदर्य उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे।
कंपनी के मुताबिक उसके मंच पर भारतीय और विदेशी ब्रांड्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है। अजियो के पास 9,000 से अधिक ब्रांड्स का पोर्टफोलियो है, जिससे ग्राहकों को अलग-अलग कीमतों और पसंद के हिसाब से खरीदारी के विकल्प मिलते हैं। त्योहारी खरीदारी को आसान बनाने के लिए कंपनी ने कई श्रेणियों में उत्पादों को शामिल किया है। तेजी से सामान पहुंचाने के लिए अजियो रश सेवा भी उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसके जरिए 600 से अधिक शहरों में तेज डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा सामान्य डिलीवरी सुविधा देशभर के सभी पिन कोड तक पहुंचाने की व्यवस्था के साथ जारी रहेगी।
अभियान को लेकर आहान पांडे ने कहा कि अजियो फैशन को आसान और व्यक्तिगत तरीके से लोगों के सामने लाने का काम करता है। उनके मुताबिक पहनावा व्यक्ति के व्यक्तित्व और पसंद को जाहिर करने का एक माध्यम है और यही वजह है कि उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने को लेकर उत्साह है। त्योहारी मौसम में अजियो के साथ अपनी नई यात्रा शुरू करने को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की।