ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,311 चीज़े में से 4,381-4,390 ।
नियोजनालय में लगा रोजगार शिविर, 5 मार्च को जिला स्तरीय मेला होगा आयोजित 
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय: जिला मुख्यालय समाहरणालय परिसर स्थित नियोजनालय कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एक रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि राहुल चौधरी की उपस्थिति में हुआ, जिसमें कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव (सीआरई) के 75 पदों के लिए कुल 54 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया। इस शिविर में 32 अभ्यर्थियो   read more

अवैध महुआ चुलाई शराब के साथ तीन तस्कर गिरफतार 
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 64 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त की है। पुलिस ने यह कार्यवाही किऊल नदी, झाझा और सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में की। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो शराब बेचने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए तस्करों में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुर, वार्ड नं 02 निवासी पिंटू महतो की पत्नी कविता देवी, ज   read more

बिहार की कला और सांस्कृतिक धरोहर को सराहने मुजफ्फरपुर पहुंचे विदेशी पर्यटक
  • Post by Admin on Feb 25 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार की कला और सांस्कृतिक धरोहरें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी छाप छोड़ रही हैं। इसी विरासत को देखने और सराहने के लिए न केवल भारत, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। यहां के ऐतिहासिक स्थल, विशेष रूप से रामचंद्र शाही संग्रहालय, हमेशा से शोधकर्ताओं और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं।   इसी क्रम में, 25 फरवरी को अहमदाबाद, गुज   read more

ऋण शिविर संकल्प का आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों का ऋण स्वीकृत
  • Post by Admin on Feb 25 2025

मुजफ्फरपुर : आज मुजफ्फरपुर जिला परिषद मीटिंग हॉल में SLBC पटना के निर्देशानुसार सभी बैंकों द्वारा “संकल्प” नामक ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जिले में ऋण प्रवाह में गति लाना था। शिविर का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर, बैंकों द्वारा विभिन्न मदों में ऋण स्वीकृत किया गया। कुल 974 लाभार्थियों को 7083.50   read more

बड़हिया में दो दिवसीय किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड मुख्यालय उच्च विद्यालय परिसर में आगामी 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मेला का आयोजन कृषि विभाग से संबंधित कृषि प्रबोधिकी प्रबंध अभिकरण समिति (आत्मा) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि इस प्रदर्शनी   read more

केएसएस कॉलेज के छात्रों ने किया म्यूजियम का परिभ्रमण
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय : जिला मुख्यालय चितरंजन रोड पर स्थित के.एस.एस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्रसिद्ध अशोक धाम के समीप स्थापित म्यूजियम का परिभ्रमण किया। यह परिभ्रमण कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर गिरीश चंद्र पांडेय के निर्देशन में आयोजित किया गया। स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अनवर इकबाल और डॉ. साकेत रवि ने छात्रों को संग्रहालय में रखी ऐतिह   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Feb 25 2025

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता कुमारी सिंह के मार्गदर्शन में, मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आज ए०डी०आर० भवन में सभ   read more

कला की शिक्षा एवं शिक्षा में कला विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लखीसराय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "कला की शिक्षा एवं शिक्षा में कला" सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। कार्यशाला में कला के विविध पहलुओं और शिक्षा में इसके समावेश पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।   कार्यशाला के समापन दिवस पर अतिथि साधनसेवी डॉ. अर्चना चौधरी, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रो   read more

यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अपराधी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय : जिला पुलिस ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के बहाने लूटपाट करने वाले एक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। इस गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका संबंध नालंदा जिले से है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक लूटी हुई अल्टो कार, मोबाइल फोन, नगद राशि, आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। यह मामला बीते 10 फरवरी 2025 का है, जब र   read more

नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक द्वारा यात्रियों को किया गया जागरूक
  • Post by Admin on Feb 25 2025

किऊल : आज किऊल स्टेशन पर नशा मुक्ति से संबंधित नुक्कड़ नाटक किया गया। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आरपीएफ और जीआरपी के संरक्षण में हुआ, जिसमें यात्रियों को शराब, दारू और किसी भी प्रकार के नशे से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य यात्रियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उत्सव नाट   read more